150 स्पेशल ट्रेनें, हर 4 मिनट पर आपके लिए तैयार… मौनी अमावस्या पर रेलवे की खास तैयारी, नहीं होगी श्रद्धालुओं को पेरशानी!

मौनी अमावस्या 2025 के अमृत स्नान के लिए रेलवे ने अपनी कमर कस ली है. रेलवे ने लोगों की सहूलियत को देखते हुए मौनी अमावस्या पर हर चार मिनट में एक विशेष ट्रेन चलाने की निर्णय लिया है. वहीं, अनुमान जताया जा रहा है कि इस साल मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान करेंगे. महाकुंभ में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं.

इन दिनों प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ मेला चल रहा है. प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ मेले में पहुंच रहे हैं. इस साल 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का अमृत स्नान होगा. अमृत स्नान को देखते हुए प्रयागराज प्रशासन और रेलवे ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. रेलवे ने मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान करने आने वाले श्रद्धालु के लिए 100 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया.

150 विशेष ट्रेन

रेलवे ने श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई समस्या न हो इसलिए 150 से अधिक ट्रेनों को शेड्यूल किया है. विभाग मौनी अमावस्या पर विशेष ट्रेनों का नया कीर्तिमान बनाएगा. रेलवे का कहaना है कि वह हर चार मिनट में एक विशेष ट्रेन चलाएगी, जो सफर को आसान बनाएगा. महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया जा रहा है, जिनमें सेअधिकतर श्रद्धालु ट्रेन से आएंगे.

मकर संक्रांति पर चलाई गई थी 101 ट्रेन

इन लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने 150 से अधिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं. सबसे ज्यादा ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल से चार रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी, जिसमें यथा प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी और नैनी रेलवे स्टेशन शामिल हैं. इससे पहले प्रयागराज मंडल मकर संक्रांति पर 101 विशेष ट्रेन चला चुका है. मौनी अमावस्या पर इससे ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी.

रेलवे ने सफर को आसान बनाने के लिए 29 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है. यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे ने अतिरिक्त विश्राम स्थल का निर्माण कराया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |