तिरंगे को बनाया बोरा और भर दिया भूसा… राष्ट्रध्वज के अपमान पर पुलिस ने बाप-बेटे को भेजा जेल

उत्तर प्रदेश के मथुरा से राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है. यहां एक युवक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को बोरी बनाकर भूसा भरते वीडियो वायरल हुआ है. जब युवक को समझाने के लिए लोग उसके घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई. पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का कहना है कि उसे तिरंगा झंडे वाला बोरा मंडी से मिला था.

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने का मामला मथुरा के शेरगढ़ थाना इलाके के के गांव औधूता का है. पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 2, 115 ( 2) और 352 की तहत केस दर्ज किया है. उनपर राष्ट्रध्वज के अपमान के साथ उन्हें समझाने पहुंचे रॉकी और उसके 2 साथियों के साथ मारपीट का आरोप भी है. घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है.

राष्ट्रीय ध्वज को बनाया बोरा

देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की आन बान और शान है. देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के लिए अपनी जान देने को तैयार रहता है. लेकिन मथुरा के गांव औधूता से राष्ट्रध्वज के अपमान का मामला सामने आया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खेत में राष्ट्रीय ध्वज को एक बोरी का प्रयोग करके उसमें भूसा भरते दिख रहा है. वीडियो का संज्ञान लेकर गांव का ही रॉकी और उसके दो साथी युवक के घर पहुंचे. आरोप है कि युवक और उसके पिता ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी.

आरोपी बाप-बेटे को भेजा जेल

पीड़ित रॉकी ने पुलिस को बताया कि गांव का अली खान द्वारा राष्ट्रध्वज को बोरा बनाकर उसमें भूसा भरते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वह उसे समझाने के लिए अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचे थे. आरोप है कि अली खान और उसके पिता मौजू खान ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी. पुलिस ने उसकी शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. दोनों को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेजा गया है. पुलिस ने जब आरोपी से राष्ट्रध्वज के अपमान के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसे यह मंडी से मिला है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |