बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर उद्धव गुट का बड़ा दांव, संजय राउत ने की भारत रत्न देने की मांग

शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर उद्धव गुट ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है. उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा है कि बालासाहेब को भारत रत्न दिया जाना चाहिए, वो इसके हकदार भी हैं. वहीं राउत ने फिर से उद्धव गुट को असली शिवसेना करार दिया है.

राउत के मुताबिक बीजेपी ने शिवसेना तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उसे चाइना माल ही हाथ लगा. असली शिवसेना अभी भी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में काम कर रही है.

ठाकरे ने वसूलों से समझौता नहीं किया

संजय राउत ने अपने बयान में कहा है कि बालासाहेब ठाकरे ने अपने पूरे जीवनकाल में सिर्फ दूसरों को आगे बढ़ाया. उन्होंने कभी भी वसूलों के साथ समझौता नहीं किया. ठाकरे को जब देशहित में जो फैसला लगा, वो किया. चाहे इंदिरा को समर्थन देने की बात हो चाहे बीजेपी को.

राउत के मुताबिक भारत रत्न ऐसे-वैसे लोगों को दिया गया है, जिन्हें कोई नहीं जानता है. इसके मुकाबले बालासाहेब ठाकरे ने हिंदू और मराठाओं के लिए काफी काम किया.

पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है. पीएम ने अपने पोस्ट में लिखा- मैं बालासाहेब ठाकरे जी को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उन्हें जन कल्याण और महाराष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है और याद किया जाता है. उन्होंने अपनी मूल मान्यताओं से कभी समझौता नहीं किया और हमेशा भारतीय संस्कृति के गौरव को बढ़ाने में अपना योगदान दिया.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बालसाहेब ठाकरे को याद किया है. फडणवीस ने ठाकरे की जयंती पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनके किए कामों का जिक्र है.

वहीं ठाकरे की जयंती पर शिवसेना का दोनों गुट मुंबई में रैली का आयोजन कर रहा है. रैली के जरिए दोनों गुट शक्ति प्रदर्शन की कोशिश में जुटा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |