5 हजार वाला टिकट 33 हजार में… महाकुंभ जाना हुआ महंगा; किराए कि रकम देख पकड़ लेंगे माथा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आज 10वां दिन है, जहां हर रोज 20 से 30 लाख लोग रोज स्नान करने के लिए जा रहे हैं. अमृत स्नान के मौके पर करोड़ों श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचे थे. अगर आप भी प्रयागराज, महाकुंभ मेले में जाने का प्लान बना रहे हैं और फ्लाइट से प्रयागराज जा रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. क्योंकि प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स की टिकट की कीमत कई गुना बढ़ गई है.

महाकुंभ के दौरान दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स के टिकट की कीमत बढ़ा दी गई हैं. कीमतों में बढ़ोतरी भी एक दो परसेंट नहीं बल्कि पांच से सात गुना हुई है, जिस टिकट की कीमत होली के टाइम के लिए 5 हजार रुपये है. उसी टिकट की कीमत महाकुंभ के दौरान 33 हजार रुपये है. यानी करीब 19 हजार रुपये का अंतर है.

एक हफ्ते में 117 फ्लाइट्स चल रही

इस समय एक हफ्ते में करीब 117 फ्लाइट्स प्रयागराज के लिए चल रही हैं. विमानन कंपनियों ने कई शहरों से प्रयागराज के लिए सीधे फ्लाइट्स शुरू की है. इससे यात्रियों को आसानी तो हो रही है, लेकिन टिकट बहुत महंगा हो गया है. ये सिर्फ दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स के लिए नहीं हुआ है, बल्कि मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद जैसे कई शहरों से प्रयागराज के लिए फ्लाइट का टिकट इतना ही महंगा हो गया है.

रोज हो रहे टिकट की कीमतों में बदलाव

प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स के टिकट की कीमतों में रोज बदलाव हो रहा है. अमृत स्नान, शाही स्नान और बाकी अहम दिनों के लिए फ्लाइट्स के टिकटों के रेट पांच से सात गुना महंगे कर दिए गए हैं. इनमें दिल्ली से प्रयागराज के लिए 27 जनवरी को जाने वाली फ्लाइट के टिकट की कीमत 18 हजार रुपये है. वहीं 28 जनवरी की कीमत 33 हजार, 29 जनवरी के लिए 14 हजार और 31 जनवरी के लिए 23 हजार है.

फरवरी में इतनी है टिकटों की कीमत

फ्लाइट्स के टिकट की कीमत 26 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है यानी जब तक महाकुंभ चलने वाला है. फरवरी के पहले दिन एक फरवरी को 22 हजार 300, 2 और 10 फरवरी को 22 हजार 800, 11 फरवरी को 21 हजार, 12 फरवरी को 14 हजार 900, 24 फरवरी को 14 हजार 200, 25 फरवरी को 21 हजार, 26 फरवरी को 6 हजार 170 रुपये फ्लाइट के टिकट की कीमत है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |