आनंदखेड़ी मे होगी नागदेवता व तेजाजी महाराज कि प्राण प्रतिष्ठा

मक्सी. उज्जैन जिले के आनंदखेड़ी गांव में नागदेवता और तेजाजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा का यह आयोजन पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना। जयपुर, राजस्थान से विशेष रूप से लाई गई इन मूर्तियों का ग्रामीणों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। रविवार को साकरी जोड़ पर से मूर्ति लेने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे, जहां से यह मूर्तियां डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य चल समारोह के रूप में आनंदखेड़ी लाई गईं। जुलूस में 50 से अधिक ट्रैक्टर और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जगह-जगह पर लोगों ने इस पवित्र मूर्ति और जुलूस का स्वागत किया।

आनंदखेड़ी गांव की विशेषता :-
आनंदखेड़ी अपनी कम आबादी के बावजूद धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। गांव में कई भव्य मंदिर हैं, जिन्हें ग्रामीणों ने अपने सहयोग से बनाया है। यहां के देवनारायण भगवान के मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। भक्तों की मान्यता है कि यहां मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। मन्नत पूरी होने पर भक्त यहां भंडारे और अन्य दान-पुण्य करते हैं, जिससे इस गांव की धार्मिक प्रतिष्ठा और बढ़ जाती है।
उक्त जानकारी मोहन पटेल द्वारा प्राप्त हुई ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |