गर्लफ्रेंड की डिमांड करनी थी पूरी, साइकिल से बैंक लूटने पहुंच गया युवक, जानिए पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के कानपुर से रविवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक बदमाश साइकिल से अकेले SBI बैंक लूटने निकल पड़ा, हालांकि बैंक पहुंचने पर बैंक कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. अब जब पुलिस ने उससे पूछताछ की गई, तो उसने बैंक लूटने की वजह बताई. उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे गिफ्ट मांग रही थी. इसलिए उसने ये कदम उठाया.

कानपुर में एसबीआई बैंक को लूटने के इरादे से घुसे छात्र से पुलिस पूछताछ में नई जानकारियां निकल कर आ रही हैं. छात्र ने पुलिस को बताया है कि उसने बैंक लूटने का प्लान इसलिए बनाया, क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड गिफ्ट की डिमांड करती थी और वो गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करना चाहता था. उसने बैंक लूटने की प्लानिंग इंटरनेट पर वीडियो देख कर की. आरोपी लवी बीएससी का छात्र है और जहां वो रहता है. वहां उसकी इमेज काफी बेहतर है. इसलिए जब उसकी हरकत की जानकारी परिजनों और मोहल्ले वालों को हुई, तो वह भी हैरान रह गए.

साइकिल से बैंक लूटने पहुंचा

बदमाश लवी घाटमपुर के पतारा SBI बैंक में हथियार लेकर घुस गया था. गार्ड से उलझा देखकर बैंक मैनेजर और कैशियर पहुंचे, तो लवी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि बैंक मैनेजर और कैशियर ने युवक को पकड़कर रस्सी से बांध दिया. इसके बाद बैंक मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लुटेरे को पहले अस्पताल पहुंचाया और उसके ठीक होने के बाद पूछताछ शुरू की. लवी बीएससी का छात्र है और वो बैंक लूटने साइकिल पर अकेला गया था, लेकिन अपने साथ एक कट्टा, सूजा और चाकू लेकर बैंक लूटने गया था. इस घटना में बैंक का गार्ड भी घायल हो गया था.

गर्लफ्रेंड ने की थी डिमांड

पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी लवी ने बताया कि उसकी एक गर्लफ्रेंड है. उसको खुश करने और डिमांड पूरी करने के लिए बैंक लूटने का प्लान बनाया था. लवी ने बताया कि पहले उसने इंटरनेट पर बहुत सारी वीडियो देखी, जिसमें यह देखा कि लूट कैसे की जाती है. उसके बाद एक पुराना कट्टा, सूजा और चाकू का इंतजाम किया. इसके बाद अकेला ही साइकिल लेकर बैंक चल गया और डराने के लिए बैंक के गार्ड पर हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |