यूपी की राह चली बंगाल पुलिस, सीमा पारकर भागने की फिराक में था बांग्लादेशी बदमाश; कर दिया एनकाउंटर

यूपी में बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस गोली का जवाब गोली से दे रही है. कुछ इसी राह पर अब पश्चिम बंगाल पुलिस भी चल पड़ी है. बंगाल पुलिस ने आज ही एक बांग्लादेशी बदमाश का एनकाउंटर किया है. इस बदमाश ने बिहार-बंगाल की सीमा पर उत्तर दिनाजपुर जिले के पांजीपारा के पास पुलिस वैन पर फायरिंग करते हुए इसके साथियों ने छुड़ा लिया था. इसके बाद यह बदमाश बांग्लादेश भागने की फिराक में था कि पुलिस को भनक लग गई.

इसके बाद पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर घेराबंदी कर इस बदमाश को मार गिराया है. पुलिस के मुताबिक बंगाल पुलिस बांग्लादेश के रहने वाले बदमाश सज्जाद को इस्लामपुर कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी. इसी दौरान बिहार-बंगाल की सीमा पर उत्तर दिनाजपुर जिले के पांजीपारा के में इसके साथियों ने पुलिस वैन पर फायरिंग करते हुए इसे छुड़ा लिया था. इस गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. इस वारदात के बाद सज्जाद आकर बिहार में छिप गया था.

बांग्लादेश के रहने वाले हैं दोनों बदमाश

बंगाल पुलिस के इनपुट पर जब बिहार पुलिस ने नाकाबंदी की तो यह बदमाश पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भागने की फिराक में था. ऐसे में पश्चिम बंगाल पुलिस ने दो बदमाशों मो.सज्जाद आलम और मो.अब्दुल हुसैन पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया. इसी दौरान पुलिस को इनकी उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के कीचक टोला पुल पर लोकेशन मिल गई. ये बदमाश बिहार बंगाल की सीमा के रायगंज, ग्वालपाड़ा, करणदिग्घी में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.

मंत्री रब्बानी ने थपथपाई पुलिस की पीठ

इस एनकाउंटर के बाद बंगाल के मंत्री गुलाम रब्बानी ने पुलिस की पीठ थपथपाई है. कहा कि फ़िल्म में पहले गुंडा हावी रहता है, मगर अंत मे हीरो ही गुंडे को मारता हैं. हमारी बंगाल पुलिस भी हीरो से कम थोड़ी है. पुलिस के मुताबिक सज्जाद हत्या का आरोपी था और उसे निकट भविष्य में ही सजा होने वाली थी. इसी सजा से बचने के लिए वह बांग्लादेश भागने की फिराक में था. उत्तर दिनाजपुर एसपी जे.बी.थॉमस ने एनकाउंटर में दोनों बदमाशों के मारे जाने की पुष्टि की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |