सोलर प्लांट नहीं, अब कानपुर में इस जमीन पर बनेगी एयरोसिटी…. विकास प्राधिकरण ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एयरोसिटी बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है. यह दिल्ली के एयरोसिटी की तर्ज पर बनाई जाएगी. इसके लिए कानपुर विकास प्राधिकरण ने जमीन को चिन्हित करना शुरू कर दिया है. हालांकि जमीन को लेकर केडीए और कानपुर नगर निगम के बीच विवाद चला आ रहा है. केडीए अब अपनी जमीन पर कई योजनाओं को लाने का मूड बना चुका है, जिसमें एयरोसिटी भी शामिल है.

कानपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के बीच जमीनों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. नगर निगम की प्रस्तावित योजनाओं और कुछ अन्य जमीनों पर केडीए ने अपना स्वामित्व बताया है. यह विवाद बढ़ने के बाद शासन में गया और वहां से जवाब मांगा गया. इसमें से एक जमीन चकेरी में है. नगर निगम को इस जमीन पर सोलर प्लांट लगाना था, जिसके लिए केडीए ने मना कर दिया है.

KDA ने कहा- ये जमीन एयरोसिटी की

अपने दाखिल किए गए जवाब में केडीए ने बोला है कि यह जमीन एयरोसिटी के लिए है, क्योंकि बगल में एयरपोर्ट है. ऐसे में केडीए यहां एयरोसिटी बनाएगा. केडीए ने अपने जवाब में कहा है कि चकेरी सीवेज फार्म की 1250 एकड़ से ज्यादा की जमीन जो नगर निगम मांग रहा है, वहां केडीए की महत्वकांक्षी योजना एयरोसिटी प्रस्तावित है. यहां तक कि एयरोसिटी के लिए कंसल्टेंट कंपनी के चयन की कार्यवाही भी की जा रही है. उन्होंने बताया कि यह एयरोसिटी बिल्कुल दिल्ली एयरपोर्ट के पास बने एयरोसिटी की तर्ज पर बनाया जाएगा.

जमीन से कब्जा मुक्त करा रहा KDA

इसके बावजूद केडीए ने कहा है की नगर निगम को यहां पर अपने प्रोजेक्ट के लिए जमीन की जरूरत है तो 50 से 100 एकड़ तक जमीन नगर निगम को उपलब्ध कराई जा सकती है. केडीए सूत्रों के अनुसार, आवासीय योजनाओं के लिए कानपुर विकास प्राधिकरण को जमीनों की आवश्यकता होती है. कई जगह पर केडीए की भूमि पर कब्जे हो जाते हैं, जिसको कब्जा मुक्त कराने में केडीए लगा हुआ है. ऐसे में अगर जमीन नगर निगम को दे देंगे तो खुद कानपुर विकास प्राधिकरण की महत्वकांक्षी योजनाएं रुक जाएंगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |