बिहार के कटिहार में हादसा: चाइनीज मोटर हुई फेल, बीच नदी में पलटी नाव, 3 की मौत… 10 लापता

बिहार के कटिहार में नाव डूबने की बड़ी घटना हुई है, जिसमें तीन लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई. नाव में 17 लोग स्वर बताए जा रहे हैं. चार लोगों की किसी तरह बचाया गया है. अभी भी कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हैं. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मोर्चा संभाले हुए हैं. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के नहीं पहुंचने से बचाव कार्य में देरी हो रही है.

घटना कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के गदाई दियारा की है. यहां नाव के जरिए लोग दूसरी ओर जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. हादसा होते ही लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. एक-एक कर नाव में सवार 17 लोग नदी में डूबने लगे. इनमें तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं, चार लोग किसी तरह तैर कर नदी से बाहर आने में सफल हो गए. घटना का शिकार हुए लोगों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

नाव की मोटर फेल होने से हुआ हादसा

घटना के मुताबिक, रविवार की सुबह कुछ लोग अमदाबाद थाना इलाके के दक्षिनी करिमुल्ला पुर के मेघू घाट से नाव में सवार होकर दूसरी ओर गद्दाई दियारा जा रहे थे. इसी दौरान बीच नदी में हादसा हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि ये सभी लोग एक छोटे डेंगी नाव मे सवार होकर किसी के श्राद्ध कर्म मे जा रहे थे. इस दौरान डेंगी नाव मे लगे चाईनीज मोटर फेल हो गई. नाव में अधिक लोड के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसा हो गया.

10 लोग लापता

नाव पलटने से चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में स्थानीय लोग बचाव कार्य मे जुट गए. तीन लोगों के शव मिले हैं. वहीं, चार लोगों की बचा लिया गया है. अभी भी करीब 10 लोग लापता हैं.प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर जरूर पहुंचें हैं, मगर अब तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम नहीं पहुंचने से बचाव कार्य सही ढंग से शुरू नहीं हो पाया है. घटना को लेकर लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है.

रिपोर्ट- करण कुमार/कटियार

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |