आसमान में कर रहे थे पैराग्लाइडिंग…तभी खाई में गिरे, हिमाचल में ऐसे दो हादसों में युवक-युवती की मौत

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों पर फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है, लेकिन इसी बीच कांगड़ा और कुल्लू से एक दिन के अंदर ही पैराग्लाइडिंग से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों घटनाओं में मरने वाले पर्यटकों में से एक गुजरात के अहमदाबाद और एक तमिलनाडु से था. एक हादसा शनिवार और एक शुक्रवार को हुआ.

एक घटना कांगड़ा के धर्मशाला के पास इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर हुआ, जहां शनिवार शाम को पैराग्लाइडर पर सवार अहमदाबाद की भावसार खुशी की मौत हो गई. वह पैराग्लाइडिंग के दौरान पैराग्लाइडर से गिर गई और गिरने से उसकी मौत हो गई. इस हादसे में पायलट भी उसके साथ गिर गया. हालांकि पायलट की जान बच गई, लेकिन चोटें उसे भी आई हैं. मामले में जानकारी देते हुए SSP वीर बहादुर ने बताया कि हादसे के बाद पायलट को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

दूसरी घटना कब हुई?

वहीं दूसरी घटना शुक्रवार को घटी, जहां कुल्लू में गार्सा लैंडिंग साइट के पास पैराग्लाइडिंग करते समय तमिलनाडु के 28 साल के एक पर्यटक की मौत हो गई. इस घटना में भी पायलट की जान बच गई, हालांकि पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा तब हुआ जब कलाबाजी कर रहा एक पैराग्लाइडर गलती से दूसरे पैराग्लाइडर से टकरा गया और उनमें से एक नीचे गिर गया.

100 फिट की ऊंचाई गिरा

हादसे के दौरान पैराग्लाइडर करीब 100 फिट की ऊंचाई नीचे गिरा. इस हादसे में मरने वाले पर्यटक का नाम जयस राम था. वहीं पायलट अश्विनी कुमार को गंभीर चोटें आने पर उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ के इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGI) ले जाया गया. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (दूसरों की जान को खतरे में डालने वाली लापरवाही) और 106 (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |