स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्राम के लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिला- विधायक श्री भीमावद —— स्वामित्व योजना में जिले के कुल 1 लाख 58 हजार 396 अधिकार अभिलेखों का कार्य पूर्ण

शाजापुर
—-
अनुमानित मूल्‍य लगभग 24 अरब 76 करोड़ 82 लाख रूपये से अधिक
—-
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के 15 लाख 63 हजार से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ई-वितरण कार्यक्रम में सम्पत्ति कार्ड का वितरण एवं लाभार्थी कार्ड-धारकों के साथ वर्चुअल संवाद किया गया। स्वामित्व योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम मोरटा में आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री के स्वामित्व योजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

स्वामित्व योजना अंतर्गत शाजापुर जिले के कुल 1 लाख 58 हजार 396 अधिकार अभिलेखों का कार्य पूर्ण किया गया है, जिसका अनुमानित मूल्‍य लगभग 24 अरब 76 करोड़ 82 लाख 53 हजार 376 रूपये से अधिक है। उपस्थित अतिथियों द्वारा ग्राम मोरटा के 671 प्लाट धारकों को अधिकार अभिलेखों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री अरूण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, डॉ. रवि पाण्डे, श्री शिवनारायण पाटीदार, श्री रमेश पाटीदार, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर भी मौजूद थे।

विधायक श्री भीमावद ने स्वामित्व योजना अंतर्गत लाभांवित हितग्राहियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्राम के लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक दिया है। जिसका उपयोग वे बैंक से ऋण लेने, खरीदने व बेचने के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, इसी को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गांव के विकास के लिए अनेकों योजनाएं बनाई जा रही है। साथ ही साथ गांवों में सड़क बनाकर विकास के कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि गांव का विकास होगा, तो राज्य एवं देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि आम जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझकर कार्य करना होगा तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में गांव की चौपालों पर चर्चा कर योजनाओं के बारे में आम नागरिकों को जानकारी देनी चाहिये, जिससे पात्र हितग्राही उक्त योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। विधायक ने ग्राम मोरटा के लोगों से समय पर बिजली बिल जमा करने, संपत्ति व जल कर नियमित देने के लिए कहा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि ग्राम मोरटा के लोग समय पर 6 माह तक बिजली का बिल भरेंगे तो उनके द्वारा विधायक निधि से 4-5 डीपी ग्राम मोरटा में लगवाई जायेगी। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने कहा कि हर वर्ग का विकास कैसे हो, इसको ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनकल्‍याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि शाजापुर जिले में सिंचाई लिंक परियोजनाओं के माध्यम से किसानों के खेतों में पर्याप्त सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा, जिससे किसान भाई अच्छी फसल उत्पादन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि गांव कैसे समृद्धशाली हो, इसको ध्यान में रखकर स्वामित्व योजना बनाई गई तथा ग्राम के लोगों को अधिकार अभिलेख देकर उन्हें संपत्ति का मालिकाना हक दिया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने स्वामित्व योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामों के आबादी क्षेत्र में निवासरत लोगों के पास कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं था। जिससे उन्हें ऋण लेने, नामांतरण करवाने, विक्रय करने आदि में विभिन्न समस्याएं आती थी। इसी को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लिए स्वामित्व योजना बनाई गई, जिसमें आबादी क्षेत्र के ग्रामों में पूर्व से बने आवासों का ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराकर समस्त घरों का सत्यापन किया गया। कलेक्टर सुश्री बाफना ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामित्‍व योजना अंतर्गत शाजापुर जिले की कुल 07 तहसीलों में कुल 579 आबादी ग्रामों में लगभग 2023 हेक्‍टेयर आबादी भूमि पर कुल 158396 अधिकार अभिलेख तैयार किये जाकर राजस्‍व विभाग के पोर्टल https://mpbhulekh.gov.in/ पर अपलोड किये जा चुके है। तैयार अधिकार अभिलेखो का गाईडलाईन अनुसार लगभग अनुमानित मुल्‍य 24 अरब 76 करोड़ 82 लाख 53 हजार 376 रूपये से अधिक है।

डॉ. रवि पाण्डे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आत्मा गांव में बसती है। इसी को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गांवों में निरंतर विकास के कार्य किये जा रहे हैं। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। आज एक-एक गांव प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में सड़कें बनाकर जोड़ा जा रहा है। साथ ही साथ शाजापुर जिले में सिंचाई योजनाएं बनाकर किसानों को सिंचाई के लिए पानी लाने का कार्य भी सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने स्वामित्व योजना में लाभांवित अधिकार अभिलेख प्राप्तकर्ताओं को बधाई एवं शुभकमानाएं दी।
——-
स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेखों का वितरण
——-
उपस्थित अतिथियों द्वारा ग्राम मोरटा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेखों का वितरण किया गया। जिसमें सत्यनारायण, कन्हैयालाल, सिद्धनाथ, बनेसिंह, बलराम, चेनसिंह, मोहन, रामबाबु, अनिल, खुमान सिंह शामिल हैं। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित तथा कन्यापूजन कर किया गया। इस अवसर पर श्री मोहनसिंह जादौन, श्री राधेश्याम गुर्जर, श्री हरिओम गोठी, श्री जगदीश पाल, श्री गोपाल पटेल, श्री श्याम टेलर, श्री संजय शिवहरे, श्री अनोपसिंह राजपूत, श्री नरेन्द्र बैरागी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री भगवानदास बैरागी ने किया एवं आभार श्री रोहित धाकड़ ने माना।

PMO India
CM Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#SWAMITVA #स्वामित्व_योजना #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #मुख्यमंत्री_जनकल्याण_अभियान #shajapur #madhyapradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |