पुलिस की सुस्ती से लेकर ऑटो ड्राइवर से पूछताछ तक…सैफ पर वार के कितने किरदार?

सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस को अभी तक कुछ हासिल नहीं हुआ है. सैफ पर वार के कितने किरदार हैं, इसकी जांच में मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की 30 टीमें जुटी हुई हैं. इसके बावजूद हमलावर का पता नहीं लग पाया है. वहीं, इस बीच बांद्रा पुलिस की सुस्ती की भी बात सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, बांद्रा पुलिस के स्लो ऐक्शन की वजह से हमलावर फरार होने में कामयाब हुआ.

घटना की जानकारी मिलने के बाद आस पास के थाने और बाकी सुरक्षा एजेंसियों को एलर्ट करने में देरी हुई. बांद्रा पुलिस को घटना की जानकारी 2 बजे के आस पास मिल चुकी थी लेकिन उन्होंने 6 बजे के बाद ही बाकी थानों को इसकी जानकारी दी. तलाशी तेज करने के बजाय इसमें चार घंटे से ज्यादा की देरी हुई. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर को भागने के लिए काफी समय मिला.

सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से भी पूछताछ

पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है. सैफ अली खान को सही सलामत अस्पताल तक पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. भजन सिंह राणा वही ऑटो ड्राइवर हैं, जिन्होंने सैफ को सही सलामत उनके घर से अस्पताल तक पहुंचाया था. बांद्रा पुलिस ने उनसे पूछताछ की है. टीवी9 से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है

हमलावर की तरह दिखने वाले 2 संदिग्धों से लगातार पूछताछ

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से मुंबई पुलिस उस हमलावर की तरह दिखने वाले 2 संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है. इन दोनों संदिग्धों को पुलिस ने अब तक क्लीन चिट नहीं दिया है. बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक टीम संदिग्धों के फिंगर प्रिंट की जांच कर रही है. जिस संदिग्ध को पुलिस ने कल यानी 17 जनवरी को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया था.

उसकी एक सीसीटीवी तस्वीर सामने आई है जो वर्सोवा इलाका की बताई जा रही है. वर्सोवा की एक इमारत में चोरी करने के लिए ये संदिग्ध गया था जहां से इसने एक घर के बाहर से जूते चुराए थे. चोरी के दौरान सीसीटीवी में कैद हो गया था. इसका हुलिया सैफ के घर में घुसे चोर से हुबहू मिलता है. भले ही इस संदिग्ध के सैफ केस से जुड़े सबूत अभी पुलिस को नहीं मिले हैं लेकिन पुलिस ने इसे क्लीन चिट नहीं दी है.

सैफ केस से जुड़े कई सवाल, जवाब तलाश रही मुंबई पुलिस

कहा ये भी जा रहा है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला हमले के बाद दादर में एक मोबाइल की दुकान से एयरफोन खरीदा था. मुंबई पुलिस यहां कल रात को आई थी और पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की. टीवी9 के कैमरे पर दुकानदार ने भी इस बात की तफतीश की. इस केस से जुड़े कई सवाल हैं, जिसका जवाब पुलिस तलाश रही है. हमलावर भागा या किसी ने भगा दिया या फिर घर के भेदी ने सैफ पर हमला करवाया?

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     असम के गुवाहाटी के पास बड़ा रेल हादसा, कोलकाता एक्सप्रेस के 7 डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे— कई यात्री घायल     |     देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1 प्रतिशत पर आई, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हुआ खुलासा     |     राजधानी दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, चांदनी चौक और आईटीओ समेत इन जगहों पर खराब स्थिति     |     इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |