मक्सी में वाहनों की चेकिंग की कार्यवाही, वाहनों से 39000 रूपये शमन शुल्क राशि वसूल

मक्सी

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश के पालन में परिवहन विभाग शाजापुर द्वारा मक्सी क्षेत्र में स्कूली वाहन बस, मैजिक, ऑटो एवं अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा आदि दस्तावेज चेक किये गये एवं वाहनों से 39000 रूपये शमन शुल्क राशि वसूल की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग की कार्यवाही आगामी दिनों में निरंतर जारी रहेगी।

#madhyapradesh
#jansamparkshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :