डॉक्टर बनकर किया वीडियो कॉल, मरीज का बनाया अश्लील वीडियो… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल

साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए रोज नए नए तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसा में साइबर ठगी का मामला नोएडा से आया है. कोतवाली एक्सप्रेसवे वे स्थित सेक्टर 135 में रहने वाले एक व्यक्ति को साइबर अपराधियों ने खुद को डॉक्टर बता बीमार के इलाज के नाम पर उसे वीडियो कॉल कर चेकअप के बहाने उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.

आरोपियों ने बाद में मरीज को ब्लैकमेल कर के लाखों की ठगी की. पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर-135 में रहने वाले व्यक्ति ने एक्सप्रेसवे थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. व्यक्ति ने बताया कि 19 दिसंबर को उनके पास एक महिला ने फोन किया था.

वीडियो को खींच ली फोटो

कॉल करने वाली महिला ने खुद को डॉक्टर बताते हुए कहा कि उससे उसकी परेशानी के बारे में पूछा.ऐसे में पीड़ित ने बताया कि उसे यूरिन के साथ खून आता है. इस पर कॉल करने वाली महिला ने वीडियो कॉल पर दिखाने के लिए कहा. शख्स ने बताया कि वीडियो कॉल में आरोपी महिला ने उसका वीडियो और फोटो खींच लिए. इसके बाद पीड़ित व्यक्ति को 1 जनवरी को फिर से कॉल आई कि उनके पास उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो हैं.

आरोपी ने उन्हें ब्लैकमेल कर रुपये की मांग की. मांग पूरी न होने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी गई.ऐसे में अपनी बदनामी से पीड़ित व्यक्ति इतना डर गया कि उसने ने धीरे-धीरे करके कुल सात बार में आरोपी को एक लाख 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए.

जान से मारने की मिल रही धमकी

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी उसे अलग-अलग नंबर से कॉल करके और रुपयों की मांग कर रहे हैं. मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. जालसाजों की धमकी से पीड़ित और उनका परिवार डरा हुआ है. एडीसीपी के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.पीड़ित ने बताया कि उसके पेट में इंफेक्शन है और उसका लंबे समय से इलाज चल रहा है.ऐसे में जब महिला साइबर अपराधी ने फोन किया तो उसे ऐसा लगा कि महिला डॉक्टर बोल रही है.वहीं पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी के पास पीड़ित का नंबर कैसे पहुंचा और पीड़ित की बीमारी के संबंध में उन्हें कैसे पता चला.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |