कोहरे में थम गई रफ्तार, नोएडा हाईवे पर टकराईं गाड़ियां, पलट गई कार… महाराष्ट्र में तीन की मौत

देश के कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है. कोहरे के कारण कई हादसे भी सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश के नोएडा, सहारनपुर और हरदोई में कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में भिड़ गए. इन हादसों में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, मुंबई-नासिक हाइवे पर गोठे घर सर्किल के पास भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां बस, कंटेनर, ट्रक और टेम्पो आपसे में टकरा गए. हादसे में तीन यात्रियों की मौत की खबर है. वहीं, करीब 15 घायल हुए हैं. पुलिस और लाइफ गार्ड मौके पर मौजूद हैं.

दिल्ली से सटे नोएडा के महामाया पुल के पास घने कोहरे के कारण दो वोल्वो बसों में टक्कर हो गई. इस घटना में करीब 6 लोगों को चोट आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. यह दोनों बस ग्वालियर और गोरखपुर से आ रही थीं. सूचना मिलने पर मौके पर थाना 39 पुलिस और यातायात की टीम पहुंच गई और बस को रास्ते से हटकर किनारे कर दिया है, जिससे कि और कोई दुर्घटना ना हो जाए.

शराब पिए था बस ड्राइवर

नोएडा में हुआ हादसा सुबह 8 बजे के करीब हुआ, जब आगे चल रही ग्वालियर से आ रही बस को पीछे से गोरखपुर से आ रही बस ने टक्कर मार दी. लोगों का कहना है कि इसमें गलती गोरखपुर से आ रही वोल्वो बस के ड्राइवर की है. उसने शराब भी पिया हुआ था, जिससे उससे बस कंट्रोल नहीं हुई और यह दुर्घटना हो गई.

हरदोई- आपस में भिड़ गईं 10 गाड़ियां

उत्तर प्रदेश के हरदोई में घने कोहरे की वजह से निर्माणाधीन हरदोई-लखनऊ हाईवे पर 10 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. सभी गाड़ियांबंद किए पुल पर चढ़ गईं, जिससे हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोहरे के कारण तेज रफ्तार लग्जरी कार पलट कर चकनाचूर हो गई. घटना कछौना कोतवाली क्षेत्र के पास की है. सहारनपुर में भी कोहरे की वजह से हादसा हुआ है.घने कोहरे के चलते सहारनपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. बस में चालीस से ज्यादा यात्री सवार थे. सभी यात्री सुरक्षित हैं, कुछ को हल्की चोट आई हैं.

हादसा होते ही मची चीख-पुकार

हादसे के बाद बस के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है. बस पलटने के बाद बस में सवार यात्री एक दूसरे के ऊपर गिर गए और एक दूसरे को संभालने की कोशिश करते रहे. एक यात्री ने बस के अंदर से वीडियो बनाया जिसमें देखा जा सकता है कि बस पलटने के बाद अंदर की क्या स्थिति थी. बस के अंदर चीख पुकार मचा हुआ था. जिसमें लोग एक दूसरे की मदद कर रहे थे. ये बस सहारनपुर रोडवेज की थी. बताया जा रहा है कि बस जैसे ही दिल्ली-शामली हाइवे पर यूनीटेक फैक्ट्री के पास पहुंची तो घने कोहरे के चलते डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |