प्रेमी जोड़े की शादी से पूर्णिया में बवाल, 2 समुदाय के लोग आमने-सामने; घरों में लगाई आग

बिहार के पूर्णिया जिले में प्रेम विवाह को लेकर दो पक्ष आमने सामने हैं और माहौल गर्म है. वजह है दोनों पक्ष के लोगों का अलग-अलग समुदाय से होना. वहीं घटना से गुस्साए एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने दूसरे समुदाय के लड़के के घर को आग के हवाले कर दिया. घटना जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के कुंआरी पंचायत के दुद्धीभीट्टा गांव की है, जहां मो. मोजिब अंसारी द्वारा बरदेला गांव की दूसरे समुदाय की एक युवती को भगा कर शादी कर ली गई.

वहीं कोर्ट में 164 के बयान में जैसे ही लड़की ने लड़के के साथ रहने की इच्छा जताई, सैकड़ों लोगों ने लड़के के घर पर हमला करते हुए आग के हवाले कर दिया गया. वहीं घटना की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. घटना के बाद दोनों प्रेमी युगल जान बचाने के लिए फरार हैं.

बताया जाता है कि धमदाहा के दुद्धीभीट्टा गांव निवासी मो. मोकबिल के 23 वर्षीय पुत्र मोजिब अंसारी का प्रेम प्रसंग बरदेला निवासी एक दूसरे समुदाय की लड़की से कई महीनों से चल रहा था. फिर अचानक 31 दिसंबर को मोजिब लड़की को लेकर गायब हो गया, जिसके अपहरण का केस थाने में दर्ज कराया गया. वहीं पुलिस लड़की की बरामदगी के लिए जगह-जगह छापेमारी करने लगी.

मुस्लिम समुदाय के लोग घर छोड़कर भागे

धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने लड़की को बरामद कर कोर्ट में 164 का बयान कराया, जहां लड़की ने अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही और बताया कि दोनों ने शादी कर ली है और अब अपने पति के साथ रहना चाहती है. वहीं कोर्ट ने लड़की को जैसे ही युवक के सुपुर्द किया, वहां से 40 किलोमीटर दूर लड़की के गांव वालों ने लड़के के गांव दुद्धीभीट्टा में हमला बोल दिया. बड़ी संख्या में हमला होने से मुस्लिम समुदाय के लोग घर छोड़कर फरार हो गए.

घटना को लेकर पीड़ित फातमा बीबी ने बताया कि गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण हमारे घरों के पास जमा हो गए. वे लोग पशुओं की खरीद और बिक्री का कार्य करते हैं. अचानक 200 से 300 की संख्या में लोगों ने उन लोगों के घरों पर हमला बोल दिया. बड़ी संख्या में हमला होने पर गांव के सभी लोग जान बचाने के लिए खेत की तरफ भाग गए. वहीं उपद्रवियों ने घर में घुसकर सारे सामान को तोड़ डाला और घर को तहस-नहस करने के बाद घरों में आग लगा दी. साथ ही कई मवेशी को खोलकर अपने साथ लेकर चले गए.

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

आगजगी की इस घटना में शराफत अंसारी, सैय्यद अंसारी एवं हामिद अंसारी के घरों को आग के हवाले कर दिया गया. घटना को लेकर एसडीपीओ संदीप गोल्डी के नेतृत्व में धमदाहा, भवानीपुर और मीरगंज की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है. घटना की सूचना पर हिंदू समुदाय के नेताओं का गांव का दौरा शुरू हो गया है. दोनों पक्षों में अभी भी तनाव बरकरार है. पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि दोनों बालिग हैं. लड़की अपनी मर्जी से रह रही है. अगर इसमें कोई व्यवधान उत्पन्न करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |