3 दिन तक कोहरे में लिपटी रहेगी दिल्ली, इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट…मकर संक्रांति पर कैसा रहेगा मौसम?

कभी कोहरा, कभी बारिश… दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज अचानक ही बदल जा रहा है. शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई. वहीं, रविवार को सड़कों पर कोहरा कम दिखा, लेकिन सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है, जोकि अगले दो दिन 15 जनवरी तक रहेगा. दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में एक या दो डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिल सकती है. न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कुछ ऐसा ही मौसम 15 जनवरी को भी रहेगा. हालांकि, 16 जनवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ सड़कों पर कोहरा भी कम दिखेगा. 16 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 18 जनवरी तक कुछ ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक चक्रवात दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित है. इसके प्रभाव में 13-15 जनवरी के दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश का अनुमान है. वहीं, 13-16 जनवरी के दौरान केरल में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है. ओले भी गिर सकते हैं.

News 2025 01 13t065124.267

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कैसा रहेगा मौसम?

14 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है. इसकी वजह से 16-18 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख वर्षा के साथ बर्फबारी की संभावना है. 15-18 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में छिटपुट वर्षा का अनुमान है. 15 और 16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

राजस्थान-पंजाब और हिमाचल में बढ़ेगी ठंड

13 से 14 जनवरी को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और ओडिशा में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना. पश्चिमी राजस्थान और पंजाब में 13 जनवरी को शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हुई. सिरमौर, सराहन, रोहड़ू , नाहन औऱ मनाली में बारिश हुई. वहीं, रविवार को पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सुबह में बारिश हुई. रविवार को चंडीगढ़ में 18.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |