कानपुर: ACP मोहसिन खान की बड़ी मुश्किलें, IIT की छात्रा ने मानहानी के केस में दर्ज कराए बयान

आईआईटी कानपुर से शोध कर रही छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में आरोपी तत्कालीन एसीपी मोहसिन खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. अब पीड़ित छात्रा ने मानहानि के मुकदमे में भी अपने बयान दर्ज करा दिए है. इससे पहले कुछ दिन पहले एसीपी मोहसिन ने यौन शोषण मामले में अपने बयान दर्ज कराए थे. पीड़िता ने एसपी और उनके वकील पर धमकाने और मानहानि के आरोप लगाए हैं.

कानपुर आईआईटी में शोध कर रही एक छात्रा ने कानपुर में तैनात रहे एसीपी मोहसिन खान पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. पीड़िता के अनुसार एसीपी आईआईटी से साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई कर रहे हैं. वहीं पर उनकी रिसर्च स्कॉलर से नजदीकी बढ़ गई. एसीपी ने उससे प्यार का नाटक किया और शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाए. एसीपी के शादीशुदा होने के साथ अन्य सच्चाई सामने आने पर पीड़िता ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की.

पीड़ित छात्रा ने लगाएं कई आरोप

पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के आदेश पर इस मामले में एसीपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. एसीपी मोहसिन खान ने हाईकोर्ट का रुख किया और हाईकोर्ट ने मोहसिन खान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. इसके बाद छात्रा ने एसीपी मोहसिन खान और उसके वकील गौरव दीक्षित के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें छात्रा ने मानहानि और धमकाने की बात कही है.

छात्रा ने दर्ज कराएं बयान

मानहानि के मुकदमे में अभी तक छात्रा के बयान नहीं हुए थे. इसलिए जांच आगे नहीं बढ़ पा रही थी. हालांकि, अब इस मामले में भी छात्रा ने अपने बयान दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि एसीपी मोहसिन या उनकी पत्नी उसके ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज करवा सकते है. यौन शोषण वाले मामले में कुछ दिन पहले आखिरकार एसीपी ने एसआईटी के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे. एसआईटी ने उनका फोन भी कब्जे में ले लिया था, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार एसीपी के मोबाइल से डाटा डिलीट किया जा चुका है.

यौन शोषण मामले में एसीपी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने मार्च तक रोक लगा रखी है. अब मार्च में सुनवाई के बाद ही आगे तय होगा कि एसीपी मोहसिन खान की गिरफ्तारी होती है या नहीं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |