छटा कोहरा पर बादलों का ‘पहरा’…दिल्ली-NCR में आज भी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर कैसा है मौसम?

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण सर्दी से ठिठुर रहा है. बारिश, कोहरा और शीतलहर ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है. शनिवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश ने गलन वाली ठंड को बढ़ा दिया है. मौसम विभाग ने आज भी यानी रविवार को आसमान में बदल छाए रहने और हल्की बारिश होने की आशंका जताई है. उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही हालात बने रहे. यहां कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई. वहीं, अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे. इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना है.

मौसम विभाग का कहना है किएक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान और पड़ोस में स्थित है, जिसमें एक द्रोणिका निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में उत्तर-पूर्व अरब सागर तक फैली हुई है. पश्चिमी विक्षोभ के साथ पश्चिमी हवाएं और निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है. इसके प्रभाव में, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में रविवार को हल्की या मध्यम से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है.

दिल्ली में बारिश से गिरा पारा

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को हुई हल्की बारिश से न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है रविवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी रहेगी और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं, मौसम विभाग ने आज भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा पालम में 2.4 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 2 मिमी, पूसा में 1.5 मिमी और नजफगढ़ में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

Lko 2025 01 12t074139.035

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने संभावना है. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. 13 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

मौसम विभाग का कहना है कि 14 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव में, 15-17 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 14 और 15 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश की गतिविधि की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |