16 मौतें-56000 एकड़ जमीन खाक, कैलिफोर्निया में आग का तांडव जारी, ऐसे हैं ताजा हालात

अमेरिका में इस समय आग का तांडव देखने को मिल रहा है, लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग आज तक बुझ नहीं पाई है. कैलिफोर्निया के गवर्नर ने बताया कि ये इतिहास की सबसे बड़ी आग है. इस आग में अमेरिका का अरबों डॉलरों का नुकसान हुआ है. 1 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है तो वहीं कई फिल्मी सितारों और नेताओं के घर भी इस आग में जलकर खाक हो चुके हैं. जिसमें 16 लोगों की मौत भी हो चुकी है. कई लोगों के लापता होने की आशंका है.

इस आग ने 56 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन को अपनी चपेट में ले लिया है. अधिकारियों को डर है कि ये आग जल्द नहीं बुझाई गई, तो बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है.

इस आग पर काबू पाने के लिए बीते मंगलवार से कोशिश की जा रही हैं, हवाएं तेज होने के कारण इस पर काबू नहीं पाया जा सका है. अमेरिका युद्ध स्तर पर इस आग को बुझाने में जुटी हुई है, क्योंकि इस आग ने कई शहरों को पूरी तरह उजाड़ दिया है.

1,600 अग्निशमन उपकरणों और 71 हेलीकॉप्टर तैनात

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने कहा कि राज्य के इतिहास में सबसे भीषण आग है. इस आग को बुझाने के लिए मेक्सिको भी साथ आया है. आग बुझाने के लिए लगभग 1,600 अग्निशमन उपकरणों और 71 हेलीकॉप्टरों के साथ 14,000 फायर फाइटर्स को तैनात किया गया है.

आग की मौजूदा स्थिति क्या है?

यह आग लगातार बढ़ती जा रही है. पालिसैड्स जंगल की आग लॉस एंजिल्स में सैन फर्नांडो घाटी तक पहुंच चुकी है. लगातार बढ़ रही आग को देखते हुए एनकिनो और ब्रेंटवुड में सुरक्षित स्थानों पर जाने का ऐलान किया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार पैलिसेड्स आग पर 11 प्रतिशत काबू पा लिया गया है. ईटन में लगी आग पर 15 प्रतिशत काबू पा लिया गया है, केनेथ आग पर अब 80 प्रतिशत काबू पा लिया गया है, और हर्स्ट आग पर 76 प्रतिशत काबू पा लिया गया है. बाकी जगहों लगी आग को बुझाने के लिए फायर फाइटर्स लगे हुए हैं.

अब तक अमेरिका को कितना नुकसान?

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस आग से अमेरिका को लगभग 50 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जो आगे और भी बढ़ सकता है. इस आग में कई शहर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं. हजारों लोगों का घर जलकर खाक हो गया है. लाखों लोगों को सड़क और राहत शिविरों में रात गुजारनी पड़ रही है. इस आग ने अपनी चपेट में हॉलीबुड को भी लिया है. इसमें कई एक्टर के घर जलकर खाक हो गए हैं. आग के लगातार फैलने के कारण नुकसान का खतरा और ज्यादा बढ़ता जा रहा है.

आग की सही जानकारी के लॉन्च हुई वेबसाइट

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने जंगल की आग से संबंधित गलत सूचना और दुष्प्रचार से निपटने के लिए एक नई वेबसाइट, CaliforniaFireFacts.com लॉन्च की है. वेबसाइट का उद्देश्य ऑनलाइन और राजनीतिक नेताओं की तरफ से फैलाई गई झूठी जानकारियों का मुकाबला करना है. इसके साथ ही आग का सही अपडेट क्या है, इस बारे में भी जानकारी दी जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हाथरस के सिकंदराराऊ में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टेंपो की जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल     |     श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित हुई बड़े स्तर की ‘मॉक ड्रिल’, इमारत ढहने की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित निकालने का किया गया अभ्यास     |     दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर हुई अजीब घटना: 55 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग अदला-बदली के बाद उत्तराखंड से हुआ बरामद     |     मथुरा में अनोखी घुड़चढ़ी का अनूठा नजारा: जीजा ने अपने दो सालों को पहनाई 500-500 के नोटों से बनी एक-एक करोड़ की विशाल माला     |     दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया भव्य स्वागत     |     उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 144 डीएसपी और एसीपी के हुए तबादले, कई कमिश्नरेट व जिलों की बदली कमान     |     सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील पर सियासत तेज: बीजेपी ने कांग्रेस से की माफी की मांग, कहा- प्रधानमंत्री की सलाह से बचे व्यापारियों के करोड़ों रुपये     |     रूस-यूक्रेन युद्ध की आंच अब पोलैंड तक पहुंची: रूसी मिसाइलों और ड्रोन के गिरने से बढ़ी NATO में हलचल, क्या छिड़ेगा सीधा युद्ध?     |     वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के तुरंत बाद हंगामा, राजद समर्थकों पर एनडीए के बैनर-पोस्टर और झंडे फाड़ने का आरोप     |     न्यायिक व्यवस्था में एआई सहायक हो सकता है लेकिन न्यायाधीशों के विवेक का विकल्प नहीं: चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे     |