कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, लेंटर गिरने से कई मजदूर दबे, 5 को निकाला गया

उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन आधा लेंटर भरभरा कर गिर गया. वहीं लेंटर गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. वहीं जानकारी के मुताबिक, अब तक 6 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों की लागत से स्टेशन पर विकास कार्य चल रहा. जिस दौरान ये हादसा हुआ है. हादसे के बाद स्टेशन पर हड़कंप चम गया.

मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का काम कर रहा है. अभी तक 6 मजदूरों को निकाला गया है. जबकि अन्य दबे मजदूरों को जेसीबी की मदद से निकाले जाने का काम जारी है. घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और रेलवे के कई अधिकारी मौजूद हैं. वहीं मलबे के नीचे दबने से घायल हुए मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना की जानकारी मिलने पर समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे हैं.

राहत और बचाव कार्य जारी

मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि हादसे में कई मजदूर मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण काम के दौरान ये हादसा हुआ है. वहीं मौके पर पहुंचे राहत और बचाव कार्य की टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बचाव कार्य में जुट गई. मलबे में दबे लोगों को जल्दी से बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है जिससे लोगों को जल्दी से बाहर निकाला जा सके. वहीं हादसे को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |