-30 डिग्री मे चल सकेगी देश की ये पहली वंदे भारत ट्रेन, बर्फ जमने की समस्या भी दूर, देखें वीडियो

वंदे भारत ट्रेन का जाल देश भर में फैलाया जा रहा है. इसी को देखते हुए अब जम्मू-श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू होने वाली है. इस ट्रेन के शुरू होने से ट्रेवल महज 3 घंटे 10 मिनट में पूरा होगा. इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इस ट्रेन के एडवांस मॉडल का फर्स्ट लुक जारी किया. रेल मंत्री ने इस ट्रेन का एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया. जिसमें इस ट्रेन की खासियत भी बताई गई हैं.

लोको पायलट के शीशे पर हीटिड फिलामेंट के कारण बर्फ जमने की समस्या नहीं होगी. ज्यादा ठंड में भी शीशा गर्म रहेगा. जिससे बर्फ जमने की समस्या दूर होगी.

खास तरीके से किया गया डिजाइन

इस ट्रेन को खासतौर पर डिजाइन किया गया है. जिसमें सभी एडवांस टेक्नोलॉजी यूज की गई है. इस ट्रेन की शुरुआत से लोगों का काफी समय बचेगा, इसके साथ कई अन्य फायदे भी मिलेंगे. इस ट्रेन के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच की कनेक्टिविटी बेहद आसान हो जाएगी. देश में चलाई जा रहीं ट्रेनों में ये पहली बार इस तरह के इंतजाम किये गए हैं. इस ट्रेन के शुरू होने को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

अब नहीं जमेगा ट्रेन का पानी

श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जम्मू-कश्मीर की कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. ट्रेन में वॉटर टैंक के लिए सिलिकॉन हीटिंग पैड और हीटेड पाइप लाइन लगाई गई हैं. जो पानी को जमने से रोकेंगी.

माइनस 30 डिग्री में भी कर सकेंगे सफर

ड्राइवर केबिन में ट्रिपल एयर विंडस्क्रीन और हीटेड फिलामेंट लगाए गए हैं, जिससे बर्फ जमने की समस्या नहीं होगी. कोच के अंदर यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए वॉशरूम और खिड़कियों में हीटिंग सिस्टम एस्टेब्लिश किया गया है. यह ट्रेन माइनस 30 डिग्री टेम्परेचर में भी ट्रेवल कर सकेगी. कोच की विंडो में भी हीटिंग सिस्टम लगाया गया है. ताकि लोगों को ट्रेन के अंदर ठंड का अहसास न हो.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |     दीपोत्सव की खुशियां मातम में बदलीं, कटनी और सिवनी समेत कई जगहों पर आग लगने से दर्जनों की मौत     |     ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का अमेरिका को कड़ा संदेश, सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने की शर्त पर 48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का प्रस्ताव     |     दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ कई इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा     |