उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी पेंशन

उत्तराखंड की आंगनबाड़ी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. महिला एवं बाल विकास की योजनाओं और कामों में अहम भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब पेंशन मिलेगी. आंगनबाड़ी वर्कर और असिस्टेंट के रिटायरमेंट के बाद उनकी आर्थिक सुरक्षा को देखते हुए सरकार उन्हें पेंशन देने की तैयारी कर रही है. इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को हर महीने तीन से लेकर पांच हजार रुपये पेंशन के तौर पर दिए जाएंगे. इस समय आंगनबाड़ी सेंटरों पर करीब 40 हजार कार्यकर्ता और सहायिका काम करती हैं, जो काफी दिनों से अपनी पेंशन को लेकर मांग कर रही हैं. अब उनकी इसी मांग को ध्यान में रखते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने इससे जुड़े प्रस्ताव को तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

तीन पेंशन योजनाओं पर प्रारूप तैयार

उत्तराखंड को बने हुए 25 साल होने वाले हैं. ऐसे में इन कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भी लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने का फैसला लिया गया है. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सरकार पहले ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय बढ़ाकर दे रही है. अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन देने के लिए तीन पेंशन योजनाओं के आधार पर प्रारूप तैयार किए जाएंगे.

कार्यकर्ता के पदों पर चल रही भर्ती

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की पेंशन के लिए जो तीन प्रारूप तैयार किए जाएंगे, उन्हें कैबिनेट में प्रस्ताव में रखा जाएगा, जिसमें से एक को चुना जाएगा. फिर मंजूरी के बाद ये पेंशन योजना शुरू हो जाएगी. यही नहीं मंत्री रेखा आर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए 7038 पदों पर चल रही भर्ती के बारे में जानकारी दी. इसके लिए 2 हजार महिलाएं पहले ही अप्लाई कर चुकी हैं. इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है. जितनी तेजी से आवेदन किए जा रहे हैं. उम्मीद है कि ये संख्या एक लाख तक पहुंच जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |