कलेक्टर ने किया 46 पंचायत सचिवों पर 25 हजार 500 रूपयें का जुर्माना लोक सेवाओं के आवेदन समय सीमा में निराकृत नही करने पर हुई कार्यवाही


#श्योपुर/ कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा लोक सेवाओं के आवेदन समय सीमा में निराकृत नही करने पर 46 ग्राम पंचायत सचिवों के विरूद्ध 25 हजार 500 रूपयें जुर्माने की कार्यवाही की गई है। लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर समय सीमा से बाहर हुए आवेदनों का निराकरण नही करने पर लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत पंचायत सचिवों पर शास्ती अधिरोपित की गई है। जुर्माने की राशि 07 दिवस में जमा न कराये जाने की स्थिति में वेतन से वसूली करने के निर्देश दिये गये है। श्योपुर जनपद पंचायत के 17, विजयपुर जनपद पंचायत के 14 तथा कराहल जनपद पंचायत के 15 पंचायत सचिवों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है।

प्रबंधक लोक सेवा श्री योगेश पुरोहित ने बताया कि मप्र लोकसेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के अतंर्गत पदाभिहित अधिकारी ग्राम पंचायत सचिवों पर दिनांक 27 दिसंबर 2024 की ऑनलाइन पोर्टल रिपोर्ट अनुसार समय सीमा से बाहर हुए आवेदनों का निराकरण नही करने पर लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2010 की धारा 7 (1) ख के अनुसार पंचायत सचिवों पर शास्ती अधिरोपित की गई है।

जारी आदेश के अनुसार कराहल विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बर्धाखुर्द एवं श्योपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत हलगावडा बुजुर्ग के सचिव पर 1500-1500 रूपये, विजयपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर एवं कराहल विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रीछी के सचिव पर 750-750 रूपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। इसके अलावा श्योपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अलापुरा, बगदिया, चक बमूलिया, ददूनी, ढोटी, गलमान्या, हिरनीखेडा, इन्द्रपुरा, ज्वालापुर, कुडायथा, लूण्ड, लुहाड, नयागांव, राडेप, राधापुरा एवं तलावदा, कराहल विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बंधाली, बरगवा, बुढेरा, बुखारी, ढेगदा, गोरस, हीरापुर, कलमी ककरधा, कराहल, कैलोर, पहेला, रानीपुरा, बावडीचापा तथा विजयपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अर्रोदा, बडागांव, बिचपुरी, गोहर, गोपालपुरा, इकलौद, जमूदी, किन्नपुरा, मेदावली, पांचो, रनावद, रिझेठा, श्यामपुर के पंचायत सचिवो पर 500-500 रूपये का जुर्माना किया गया है।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |