कन्नौज: दिल की बीमारी से काला पड़ गया चेहरा, पत्नी ने बना ली दूरी और देने लगी धमकी… रोते बिलखते मदद मांगने पहुंचा पति

कुछ दिनों में कई जगहों से पत्नियों से प्रताड़ित पतियों के सुसाइड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अब उत्तर प्रदेश के कन्नौज से भी एक ऐसा मामला सामने आया है. कन्नौज के जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात होमगार्ड ने कन्नौज एसपी से न्याय और मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने उनका जीना मुश्किल कर दिया है. होमगार्ड ने बताया कि तीन साल में उनकी पत्नी कई बार लापता हुई और बच्चों को साथ ले गई. पत्नी न जाने किस किस से बात करती है. बीमारी की वजह पति का रंग काला पड़ा गया है. इसलिए पत्नी उनसे दूरी बना रही है.

ये मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां रहने वाले दिनेश सिंह, जो कन्नौज जिलाधिकारी कैंपस में बतौर होमगार्ड तैनात हैं. उनकी शादी कन्नौज की रहने वाली महिला के साथ साल 2000 में हुई थी. शादी के बाद सब कुछ सही चला, लेकिन कुछ समय पहले दिनेश सिंह को दिल की गंभीर बीमारी हो गई. बीमारी के चलते उनकी हालत खराब हो गई. इसका असर उनके रंग पर भी पड़ा. पति का रंग काला होने की वजह अब उनकी पत्नी उनसे दूर हो रही है

होमगार्ड ने की पत्नी की शिकायत

होमगार्ड ने जनसुनवाई के दौरान नम आंखों से एसपी को एक शिकायत पत्र देते हुए बताया कि तीन सालों से वह न जाने कितने बार घर से लापता हो गई है. उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी मोबाइल की बहुत शौकीन है और अपशब्दों का इस्तेमाल करती है. उसको पता चल गया है कि मेरी बीमारी जानलेवा है और मेरा काला रंग अब उसको बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है. वह कहती है कि अगर तुम ऊपर वाली छत पर मुझे दिखाई दिए तो मैं तुम्हें धक्का देकर तुम्हें मार दूंगी.

बढ़ रही बदसलूकी और धमकी

होमगार्ड ने आगे बताया कि उनकी पत्नी लगातार उनको मानसिक प्रताड़ना भी दे रही है. थानों में जाकर गलत तरीके से उनकी शिकायत करती है. उसकी पत्नी उनके दो बेटों को लेकर अक्सर घर से लापता हो जाती है, जिस वजह से बच्चों की पढ़ाई भी खराब हो रही है. पीड़ित होमगार्ड ने कई बार अपनी पत्नी के परिजनों को उसकी हरकतों के बारे में बताया. इसके बावजूद उसकी पत्नी पर कोई असर नहीं हुआ, बल्कि उल्टा उसकी धमकी और बदसलूकी लगातार बढ़ती जा रही हैं.

पत्नी से जान को खतरा बताया

होमगार्ड को दिल की एक बहुत गंभीर बीमारी है, जिसका एक ऑपरेशन हो चुका है और एक ऑपरेशन अभी होना बाकी है. डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है कि जब तक जिंदगी है. तब तक ऐसे ही चलने दो. होमगार्ड ने एसपी से गुहार लगाते हुए अपनी पत्नी से उनकी जान को खतरा बताया और कहा कि उनको घर जाते वक्त भी डर लगता है कि ना जाने उनकी पत्नी कब उनके साथ क्या कर दे. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और एसपी अमित कुमार ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |