बीजापुर नक्सली हमले के शहीदों को CM साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा- माओवादियों ने बौखलाहट में दिया घटना को अंजाम

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में आज बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए 8 जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के कारली में रखा गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शहीदों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा स्थल पर शहीदों के परिजनों के आने का सिलसिला जारी है। तिरंगे में लिपटे शहीदों के पार्थिव शरीर देख देखकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

माओवादियों ने बौखलाहट में घटना को दिया अंजाम

नक्सली हमले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि माओवादीयों ने बौखलाहट में घटना को अंजाम दिया है। मैं अमर शहीदों को विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बस्तर में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए जवानों ने अपना बलिदान दिया

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कुटरू इलाके में नक्सली हमले में 9 जवान शहीद हो गए थे। नक्सलियों ने जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों को ले जा रहे पिकअप वैन को निशाना बनाया और आईईडी से उड़ा दिया। मारे गए लोगों में आठ सुरक्षाकर्मी और वाहन का चालक शामिल थे। घटना के समय सुरक्षाकर्मी एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। जवानों के क्षत विक्षत शव मिले थे।

जवानों के जान के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार- दीपक बैज

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस घटना को लेकर सरकार का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने साय सरकार पर निशाना साधते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। सरकार जवानों के जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। निर्दोष आदिवासियों की हत्या कर बस्तर में शांति स्थापित नहीं हो सकती।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |