अयोध्या: कैमरे वाला चश्मा पहनकर राम मंदिर में आया युवक, चोरी से खींचने लगा फोटो; कैसे पकड़ा गया?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में एक युवक खुफिया तरीके से फोटो क्लिक कर रहा था. युवक अपनी पत्नी के साथ मंदिर में आया था. युवक ने अपने चश्मे के फ्रेम में कैमरा फिट करा रखा था. हालांकि, एक सुरक्षाकर्मी को युवक की संदिग्ध गतिविधि को देख संदेह हो गया और उसकी तलाशी ली तो मामले का खुलासा हुआ.

एक अधिकारी ने बताया कि राम मंदिर में इस तरह की हरकत करने वाले दंपति गुजरात के बड़ौदा के रहने वाले हैं. मंदिर के सिंह द्वार पर पुलिसकर्मियों ने दोनों को हिरासत में लिया था. मंदिर में पत्नी फोटो के लिए पोज दे रही थी और पति वहीं सामने खड़ा था. पति को ऐसा देखकर लग रहा था, जैसे कि वह फोटो क्लिक कर रहा हो. हालांकि, दंपति के पास कोई कैमरा और मोबाइल नहीं था. इसी पर एक जवान को संदेह हो गया. इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया.

युवक के चश्मे के फ्रेम में कैमरा मिला

सुरक्षाकर्मियों ने दोनों की तलाशी ली तो युवक के चश्मे के फ्रेम में कैमरा मिला. इससे उसने मंदिर की 20 से 25 तस्वीरें क्लिक की थीं. जवानों ने सभी तस्वीरों को डिलीट करा दिया. एक अधिकारी ने बताया कि पति-पत्नी के बारे में पता किया गया तो सबकुछ सामान्य मिला. उन्हें हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया. क्लिक की गईं तस्वीरों को डिलीट करा दिया गया.

मंदिर के सिंह द्वार के पास पकड़ा गया युवक

एक अधिकारी ने बताया कि 6 जनवरी को सिंह द्वार के पास वाचर ड्यूटी में तैनात यूपीएसएसफ के जवान अनुराग की सतर्कता की वजह से दंपति को पकड़ा गया. युवक ने पूछताछ में अपना नाम जय कुमार जानी बताया है. जिस जवान ने युवक को पकड़ने में सतर्कता दिखाई है, उसे विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा.

पीएसी और यूपी पुलिस के जवानों को मिलाकर स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) का गठन किया गया है. इस समय SSF के जवान ही अयोध्या राम मंदिर की सिक्योरिटी संभाल रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Indore E-Rickshaw New Rules: इंदौर में ई-रिक्शा चलाने के नियम तय, बिना रजिस्ट्रेशन वाले 5000 रिक्शों पर लटकी तलवार; जल्द करें ये काम     |     Raja Murder Case Update: कौन है शिलोम जेम्स? राजा की हत्या के बाद सोनम को दी थी पनाह, अब एक और संगीन मामला आया सामने     |     J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |