दिल्ली में बढ़ी ठंड, 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट, कब होगी बारिश?

देश के ज्यादातर राज्य इस वक्त कोहरे और शीतलहर के प्रकोप में है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी ठंड का प्रकोप जारी है. दिल्ली में सोमवार 6दिसंबर को हुई बारिश की वजह से लोगों को कोहरे से राहत तो मिली मगर ठंड से हालत और भी खराब हो गई. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होने का अनुमान है. विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में मंगलवार 7 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे की स्थिति को देखते हुए दिल्ली में अगले तीन दिनों तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई. घने कोहरे की वजह से लगातार विजिबिलिटी जीरो हो रही है. ऐसे में विभाग ने लोगों को सावधानी से ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है. विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने इस हफ्ते के अंत तक एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक इससे धुंध तो छटेगी लेकिन तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा. जानकारी के मुताबिक खराब मौसम की वजह से सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी से 25 ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं. वहीं दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण सोमवार को 400 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई.

ठंड का सितम

स्काईमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के हटने की वजह से आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होगी. इस दौरान दिल्ली और उसके आसपास के इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ठंड का सितम और बढ़ेगा. इस दौरान रातें बहुत ज्यादा सर्द होंगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |