भारत में बड़े बच्चे भी एचएमपी वायरस का शिकार, नागपुर में 13 साल की लड़की और 7 साल का लड़का संक्रमित

HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) ने भारत में दस्तक दे दी है और इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. महाराष्ट्र के नागपुर में भी HMPV वायरस के 2 संदिग्ध मरीज मिले हैं. इससे पहले कर्नाटक में 2, गुजरात में 1, पश्चिम बंगाल में 1 और तमिलनाडु में दो मामले सामने आए थे.

नागपुर में एक 13 साल की लड़की और एक 7 साल के लड़के में वायरस लक्षण मिले हैं. लगातार सर्दी खांसी बुखार के बाद परिवार ने प्राइवेट लेब में जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद परिवार वालों में डर बैठ गया. हालांकि इन दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती नही करना पड़ा, घर पर ही इलाज से बच्चों की स्थिति कंट्रोल में है.

अलर्ट मोड में मुंबई महानगरपालिका

वहीं मुबंई महानगरपालिका भी इस नए वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर आ गई है. जेजे और सेंट जार्ज अस्पताल को मुख्य अस्पताल बनाया गया है जहां इस वायरस के संदिग्ध मरीजों का इलाज किया जाएगा, इसके अलावा नागरिकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

पुणे महानगरपालिका ने भी पुणे के नायडू अस्पताल में इस नए वायरस को लेकर 5 बेड खाली करवाए हैं. इस वायरस के लक्षणों वाले मरीजों को इन्हीं बेड पर रखा जाएगा और प्राथमिक्ता से इलाज किया जाएगा. आगे अगर मरीज बढ़े तो 5 बेड को 50 बेड में बदला जाएगा और अलग वार्ड बनाया जाएगा.

वायरस से बच्चों की देखभाल कैसे करें

ये वायरस बच्चों को अपना शिकार बना रहा है, ऐसे में बच्चों की देखभाल बेहद जरूरी हो गई है. बच्चों को देखभाल के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें.

    • बच्चों को सलाह दें कि वह नियमित रूप से हाथों की सफाई करें
    • अपने बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए उचित कदम उठाएं
    • संक्रमित इलाकों की यात्रा से बचें
    • खानपान का ध्यान रखें

क्या हैं HMPV के लक्षण?

आप या आपके बच्चे को तेज़ बुखार (103 डिग्री फ़ारेनहाइट/40 डिग्री सेल्सियस से अधिक), सांस लेने में दिक्क्त, त्वचा, होंठ या नाखून का नीला पड़ना (सायनोसिस) जैसे लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत HMPV की जांच कराएं. आमतौर पर आपके लक्षणों और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर HMPV का टेस्ट किया जाता हैं. इसके लिए नाक या गले से सैंपल लिया जाता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |