क्या है डंकी रूट… कैसे बांग्लादेशी अवैध तरीके से दिल्ली पहुंच गए, पुलिस ने 9 को दबोचा

भारत में कई बांग्लादेशी अवैध तरीके से रह रहे हैं, जिनकी धरपकड़ भी अब पुलिस कर रही है. ज्यादातर ये बांग्लादेशी दिल्ली में पनाह लिए हुए हैं. अब सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने पिछले 6 दिनों में 9 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है. इनमें से 7 बांग्लादेशियों को नवी करीम के होटल से पकड़ा गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बांग्लादेशी भारत कैसे आते हैं और डंकी रूट क्या है.

दरअसल डंकी रूट का इस्तेमाल अवैध तरीके से बॉर्डर पार करने के लिए किया जाता है. बांग्लादेश के कई नागरिक इसी रूट से भारत में दाखिल होते हैं. ये लोग पहले पश्चिम बंगाल और फिर त्रिपुरा से होते हुए दिल्ली पहुंचते हैं. अगर आसान तरीके से समझा जाए, तो जिन लोगों को वैध तरीके से किसी देश में दाखिल होने की इजाजत नहीं मिलती या जिनके पास सही दस्तावेज नहीं होते. वह इस डंकी रूट को अपनाते हैं.

14 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया

इस डंकी रूट के जरिए ही कई बांग्लादेशी भारत आ चुके हैं. अब तक सेंट्रल दिल्ली पुलिस कुल 14 बांग्लादेशियों को हिरासत में ले चुकी है और उन्हें FRRO भेज चुकी है. इनमें से भी कुछ आरोपी डंकी रुट के जरिए पहले पश्चिम बंगाल और फिर त्रिपुरा, इसके बाद दिल्ली आए. इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो टूरिस्ट वीजा से भारत आए फिर उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाए और भारत में ही रहने लगे.

एक नागरिक को भेज चुकी उसके देश

जिन 14 बांग्लादेशियों को पुलिस ने अब तक हिरासत में लिया है. उन्हें फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के पास भेज दिया गया है. यहां पर इन लोगों के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी. इससे पहले दिल्ली पालम से भी एक बांग्लादेशी नागरिक को उसके देश वापस भेजा गया, जो अवैध तरीके से भारत में रह रहा था. पुलिस के मुताबिक वह पिछले करीब तीन सालों से दिल्ली में रह रहा था

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |