लखनऊ: पत्नी-बेटी सहित 5 मर्डर…कहां छिपा है कातिल ‘बदर’? सैकड़ों CCTV कैमरे खंगालने के बाद भी सुराग नहीं

लखनऊ में होटल शरणजीत में पिता बदर के साथ मिलकर मां और 4 बहनों सहित पांच लोगों की हत्या करने वाला अरशद फिलहाल जेल में है. पुलिस हत्या को लेकर अरशद से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को पूछताछ में कोई खास सफलता नहीं मिली है. पुलिस आरोपी से अभी हत्या के कारणों का भी पता नहीं लगा पाई है. अरशद शातिर अपराधी की तरह जेल में निश्चिंत होकर रह रहा है.

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि अरशद को मां और बहनों की हत्या का कोई अफसोस नहीं है. पुलिस को अरशद के मोबाइल से भी कुछ विशेष साक्ष्य नहीं मिले हैं. आरोपी व्हाट्सएप से बात करता था और बाद में उसे भी डिलीट कर दिया करता था. पुलिस साइबर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर व्हाट्सएप चैट रिकवर करने की कोशिश कर रही है. पुलिस की कोशिश है कि व्हाट्सएप चैट अगर रिकवर हो जाते हैं, तो हत्या का कारण पता लगाया जा सकता है.

माता-पिता से मारपीट करता था अरशद

फोन पर अरशद की पिता बदर से बातचीत बहुत कम होती थी. पुलिस ने हत्या की असली वजह पता लगाने के लिए बदर के गांव आगरा और बदायूं में 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है. जिन पर अरशद ने जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है. हालांकि, अब तक हत्या का मुख्य कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि अरशद अपने माता-पिता से मारपीट करता था. साथ ही पत्नी को भी पीटा करता था.

चारबाग के पास CCTV में नजर आया बदर

पत्नी पिटाई से तंग आकर मायके चली गई थी. बाप ने जमीन की वसीयत अपने बेटी के नाम कर दिया था. इस बात से नाराज अरशद पिता को पीटा करता था. पांच लोगों की हत्या के बाद से ही पुलिस बदर की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने बदर की तलाश में लखनऊ के चारबाग और आलमबाग इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन सिर्फ चारबाग के आसपास ही बदर एक बार सीसीटीवी कैमरे में नजर आया.

सभी जिलों में भेजी गई बदर फोटो

इसके बाद दोबारा बदर किसी भी सीसीटीवी कैमरे में नजर नहीं आया और ना ही फोन पर बेटे से हत्या के बाद उसकी कोई बातचीत हुई है. पुलिस ने आगरा, जयपुर और बदायूं में भी संभावित स्थान पर छापेमारी की और सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है. लखनऊ मध्य की पुलिस उपायुक्त रवीना त्यागी ने बताया की हत्या में शामिल बदर को पकड़ने के लिए लखनऊ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में उसकी फोटो भेज दी है. टोल प्लाजा को चेक किया जा रहा है. पुलिस का मानना है कि बदर और अरशद को आमने-सामने बैठकर पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |