जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 4 की मौत-2 लापता

जम्मू-कश्मीर से एक बड़ा हादसा सामने आया है. जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के मुताबिक किश्तवाड़ जिले के मसू-पद्दर इलाके में छह यात्रियों को ले जा रही एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत की खबर है.

यह घटना शनिवार देर रात हुई. रेस्क्यू टीम अभी भी वाहन के चालक सहित दो लापता लोगों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं. केंद्रीय मंत्री और उधमपुर के सांसद जितेंद्र सिंह ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए कहा एक्स पर लिखा, उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अभी-अभी यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में यात्रा कर रहे 4 यात्री मौके पर ही मृत पाए गए हैं. चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.”

जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने बचाव कोशिशों में तेजी लाने के लिए किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार शवन से संपर्क किया है. साथ ही बताया कि बचाव दल तैनात कर दिए गए हैं और मुझे नियमित अपडेट मिल रहे हैं.

चश्मदीदों ने क्या बताया?

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंचने के बाद बचाव अभियान चल रहा है. घटनास्थल की एक वीडियो में बचावकर्मियों को खाई से शव निकालते हुए दिखाया गया है. अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना में शामिल वाहन के बारे में जानकारी नहीं दी है.

J&K में बढ़ते दुर्घटना के मामले

इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर के बलनोई इलाके में एक सेना का वाहन रास्ता भटक कर खाई में गिर गया था, जिससे पांच जवान मारे गए थे और पांच अन्य घायल हो गए थे. आए दिन जम्मू-कश्मीर में बढ़ते सड़क हादसों ने प्रदेश की सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पार्यटकों की भी चिंता बढ़ा दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |