कोहरे ने रोक दी रफ्तार, दिल्ली आने-जाने वाली 51 ट्रेनें लेट, 10 का बदला गया समय

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. भीषण कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. कोहरे की वजह से रेल सेवा प्रभावित हुई हैं. दिल्ली रुट पर चलने वाली 51 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. कोहरे की वजह से कई ट्रेनें 4 से 6 घंटे लेट हैं. इसके साथ ही 10 से ज्यादा ट्रेनों के समय को बदला गया है, जिनमें वंदे भारत ट्रेन, श्रम शक्ति और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं.

इसके साथ ही कोहरे की वजह से कई विमान सेवा भी प्रभावित हुई है, जो ट्रेनें लेट हुई हैं. उनमें 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3 घंटा 17 मिनट लेट, 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस 3 घंटे 5 मिनट लेट, 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 4 घंटे 50 मिनट लेट, 12451 श्रम शक्ति एक्सप्रेस 3 घंटे 7 मिनट लेट, 15743 फरक्का एक्सप्रेस 3 घंटे 32 मिनट लेट, 12801 पुरुषोत्तम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे 7 मिनट लेट, 12303 पूर्वा एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट लेट है.

ये ट्रेनें भी लेट

इसके साथ ही 22437 आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस 3 घंटे 11 मिनट लेट, 12553 वैशाली एक्सप्रेस 3 घंटा 15 मिनट लेट, 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस 2 घंटा 57 मिनट लेट, 12393 संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटा 9 मिनट लेट, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस 2 घंटे 47 मिनट लेट है. अगर आप इन ट्रेनों से यात्रा करने जा रहे हैं, तो पहले टाइमिंग चेक कर लें. रेलवे ने भी अपने यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी ट्रेन का स्टेटस देखकर ही यात्रा करें और तभी स्टेशन पर पहुंचें.

कोहरे का असर

कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है. दिल्ली में शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात व्यवस्थाएं बुरी तरह चरमरा गईं. कोहरे का सबसे ज्यादा असर हवाई और रेल यात्रा पर ही पड़ रहा है. पालम एयरपोर्ट पर आज भी 200 मीटर और सफदरजंग में 400 मीटर विजिबिलिटी है. कोहरे की वजह से पहले भी श्रीनगर और नासिक की तीन उड़ानें रद्द कर दी गई थीं. इसके साथ ही 50 उड़ानें लेट भी हुई थीं. दिल्ली वालों को ठंड के साथ-साथ प्रदूषण की भी मार झेलने पड़ रही है. दिल्ली के 11 इलाकों का AQI 400 के पार है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |