वोकल फॉर लोकल को दें बढ़ावा… ट्वीड जैकेट और मफलर पहन CM पुष्कर सिंह धामी ने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वोकल फॉर लोकल अभियान को अनोखे अंदाज में प्रोत्साहित करने का संदेश दिया है. उन्होंने मलारी, मुनस्यारी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में ट्वीड से बनी जैकेट पहनी और लोगों को इस तरफ प्रेरित किया. मुख्यमंत्री धामी को सरकारी और राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार राज्य के उत्पाद से तैयार वस्त्रों को पहने देखा जा सकता है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह पहल राज्य के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने और उनकी ब्रांडिंग को मजबूत करने के मकसद से की गई है. मुख्यमंत्री ने इसी के साथ राज्य के सभी विभागों को निर्देश भी दिए हैं. उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता देने को कहा है.

पारंपरिक कारीगरों को मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मानना है कि इस कदम से न केवल राज्य के पारंपरिक कारीगरों और उत्पादकों को आर्थिक समर्थन प्रदान करेगा बल्कि उत्तराखंड के अनूठे हस्तशिल्प और उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी मदद करेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा लक्ष्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देकर उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को जीवित रखना और उसका प्रचार-प्रसार करना है. उन्होंने कहा कि मुनस्यारी के ट्वीड जैसे उत्पाद हमारी समृद्ध विरासत का प्रतीक हैं. सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बढ़ावा मिले.

स्थानीय उद्योगों को मिलेगा नया जीवन

उत्तराखंड सरकार का मानना है कि इस कदम से स्थानीय उद्योगों को नया जीवन मिलेगा और राज्य में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा इस पहल से राज्य के पर्यटन क्षेत्र को भी फायदा होने की उम्मीद है. स्थानीय उत्पाद पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं.

इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने राज्य के अधिकारियों, कर्मचारियों से भी अपील की है- सभी लोग स्थानीय उत्पाद का उपयोग करें और कपड़े व स्थानीय ऊन से तैयार वस्त्रों को पहन कर इस अभियान को बढ़ावा दें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |