नक्सलियों से जवान को छुड़ाया, पत्रकार के हौसले का 3 साल पुराना Video…कौन थे मुकेश चंद्राकर?

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से देश के पत्रकारों में गम और गुस्सा है. उनका शव बीजापुर की चट्टानपारा बस्ती में सड़क ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के फार्म हाउस के सेप्टिक टैंक में मिला. वे 1 जनवरी से गायब थे और उनके मोबाइल की लास्ट लोकेशन उसी फार्म हाउस की थी. पत्रकार मुकेश चंद्राकर अपनी साहसी पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे. वे नक्सलियों के गढ़ में जाबांजी के साथ खबरों को सभी के सामने लेकर आते थे.

मुकेश चंद्राकर एक बड़े मीडिया संस्थान से जुड़ने के साथ खुद का भी यूट्यूब चैनल चलाते थे. उनके चैनल पर डेढ़ लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उनकी तेज-तर्रार पत्रकारिता से कई पीड़ितों को इंसाफ मिला. उनकी पत्रकारिता उस समय चर्चा में आई जब वह नक्सलियों के चंगुल से एक सीआरपीएफ जवान को बचाकर ले आए थे. उस दौरान पूरे देश ने मुकेश चंद्राकर के जज्बे और उनकी साहसिक पत्रकारिता को सराहा था.

नक्सलियों से ले आए थे CRPF जवान को

पत्रकार मुकेश चंद्राकर बीजापुर के रहने वाले थे. वह नक्सलियों और स्थानीय समस्यों पर रिपोर्टिंग करते थे. उन्होंने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर भी कई स्टिंग किए. बीते दिनों उन्होंने एक सडक निर्माण में हुए घोटाले को उजागर किया था. मुकेश नक्सलियों के बीच भी पत्रकारिता किया करते थे. उन्होंने अपनी पत्रकारिता के दम पर एक सीआरपीएफ जवान को नक्सलियों के चंगुल से छुड़ाया था.

साल 2021 में नक्सली हमले में 23 जवान शहीद हुए थे. इस बीच नक्सली एक जवान को अगवा कर ले गए थे. जब इसकी जानकारी मुकेश को हुई तो उन्होंने नक्सलियों से बातचीत की. वह नक्सलियों से आग्रह कर जवान को अपनी बाइक पर बैठा लाए थे.

1 जनवरी से गायब, दो दिन बाद मिला शव

जाबांज पत्रकार मुकेश चंद्राकर एक जनवरी से गायब थे. उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था. मुकेश का शव 3 जनवरी को सैप्टिक टैंक से बरामद हुआ. घटनास्थल एक फार्म हाउस है, जो ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का है. आरोप है कि मुकेश चंद्राकर ने सुरेश द्वारा निर्माण कराई जा रही सड़क में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोली थी. मुकेश के भाई युकेश चंद्राकर का आरोप है कि इसी से नाराज होकर ठेकेदार सुरेश और उसके भाई ने मुकेश की हत्या कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. आरोपी सुरेश के भाई सहित तीन लोगों को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने उन्हें बीजापुर लेकर आई है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |