राम मंदिर में 3 दिनों तक VIP-VVIP दर्शन पर रोक, नहीं बनेंगे पास; ये है वजह

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. 11 जनवरी को पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी. इसके लिए तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम रखा गया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पहली रामलला की पहली वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जाएगी. समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.

श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पर रोक लगाई गई है. उन्होंने बताया कि 11 से 13 जनवरी तक श्री राम मंदिर के सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वीआईपी दर्शन बंद रहेंगे. इस बीच वीआईपी और वीवीआईपी पास नहीं बनाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि बाकी सुबह, शाम और रात्रि का स्लॉट चलता रहेगा.

सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

चंपत राय ने बताया कि 11 से 13 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार हो गई है. राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का उद्घाटन 11 जनवरी को सीएम योगी करेंगे. तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर उन्होंने बताया कि 11 जनवरी की सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक रामलला का श्रंगार, महाअभिषेक व महाआरती आयोजित होगी. सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला की महाआरती करेंगे.

आएंगे कुमार विश्वासम, अनुराधा पौडवाल और मालिनी अवस्थी

प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पूरी तैयारी की हुई है. गुरुवार को मंडल आयुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण किया. मंडल आयुक्त गौरव दयाल ने कार्यक्रम को लेकर बताया कि पहली वर्षगांठ के अवसर पर 11 जनवरी को रामलीला का आयोजन किया जाएगा. 12 और 13 जनवरी को अनुराधा पौडवाल, मालिनी अवस्थी और कुमार विश्वास आएंगे, जो अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |