दिल्ली से उत्तराखंड का सफर अब ‘हमसफर’ जैसा, ग्रैप-3 हटने के बाद वादियों से आ सकेंगी बसें

दिल्ली से उत्तराखंड यात्रा करने वालों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली से उत्तराखंड का सफर करना अब पहले की तरह ही आसान हो जाएगा. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर घटने और ग्रैप-3 के नियमों के हटने के बाद अब दोबारा उत्तराखंड से दिल्ली आने वाली बसों के रोक पर प्रतिबंध हटा दिया गया है. बीएस-4 श्रेणी की डीजल वाली 40 सुपर डीलक्स वोल्वो और 154 साधारण बसें दिल्ली आ सकेगी.

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने और ग्रैप-3 नियम लागू होने के बाद दिल्ली में बीएस-4 श्रेणी की डीजल गाड़ियों पर रोक लगा दी गई थी. इस कारण से दिल्ली और देहरादून के बीच सफर करने वाले लोगों को बहुत परेशानी हो रही थी. दिल्ली में कम होते है प्रदूषण के स्तर के बाद ग्रैप-3 के नियमों को वापस ले लिया गया है. अब दिल्ली में बीएस-4 श्रेणी की डीजल पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है. ग्रैप-3 के नियम वापस लेने के बाद उत्तराखंड और दिल्ली के बीच यात्रा आसान हो जाएगी.

ऑनलाइन शुरू हुई बुकिंग

परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बताया कि दिल्ली जाने वाली बसों की यात्रा शुरू हो गई है. टिकट की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई. ग्रैप-3 हटाए जाने के बाद 154 साधारण और 40 सुपर डीलक्स वोल्वो बसों की सुविधा लोगों के लिए चालू कर दी गई है. उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली जाने वाली बसें चलना शुरू हो गई हैं. दिल्ली में बसें आनंद विहार और कश्मीरी गेट बस टर्मिनल तक जा रही है.

आपात स्थिति में चल रहा था परिवहन निगम

पिछले 15 दिनों से उत्तराखंड परिवहन निगम आपात स्थिति में चल रहा था. दरअसल, दिल्ली के बीच चलने वाली बसों से परिवहन को सबसे ज्यादा फायदा होता है. इसी वजह से पूरे उत्तराखंड से दिल्ली के लिए 504 बसों का नियमित संचालन होता है. हालांकि, दिल्ली में बढ़ते-घटते प्रदूषण ने चिता बनाई हुई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |