आज मोदी कैबिनेट की बैठक, दिल्ली को लेकर हो सकते हैं बड़े ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. यहां फरवरी महीने में चुनाव हो सकते हैं. दिल्ली में बीजेपी-आप और कांग्रेस की बीच मुख्य मुकाबला है. आप ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं तो वहीं कांग्रेस ने भी कई सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.

इस बीच साल 2025 की पहली मोदी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. ऐसा माना जा रहा है यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर हो रही है. जिसके बाद बीजेपी दिल्ली के लिए कोई बड़ी घोषणा का ऐलान कर सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक नए साल के पहले दिन यानी आज 1 जनवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे लोक कल्याण मार्ग पर होगी. इस बैठक में दिल्ली से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है. खासकर दिल्ली सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं के बीच केंद्र सरकार दिल्ली के लिए नई योजनाओं का ऐलान कर सकती है.

बयानबाजी का दौर जारी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए भले ही अभी समय हो, लेकिन आरोप प्रत्यारोप का दौर अभी से शुरू हो चुका है. बीजेपी आप पर कई गंभीर आरोप लगा रही है, तो वहीं आप बीजेपी पर पैसे बांटने के आरोप लगा रही है. इस पूरी बयानबाजी में कांग्रेस भी कहीं पीछे नहीं है. कांग्रेस की तरफ से भी केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं.

महिला सम्मान योजना पर जांच के आदेश

केजरीवाल की तरफ से की गई चुनाव जीतने पर महिला सम्मान योजना शुरू करने की घोषण की गई थी. जिसके लिए दिल्ली भर में रजिस्ट्रेशन भी हो रहे हैं, आप ने दावा किया कि अब तक 22 लाख महिलाएं इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कर चुकी हैं. तो वहीं दूसरी तरफ इस योजना पर सियासत भी तेज हो चली है. इस योजना की जांच के आदेश उप राज्यपाल ने दिए हैं. जिसमें कहा गया कि पता लगाएं की इस योजना का रजिस्ट्रेशन किस आधार पर किया जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |