आरएस पुरा में संदिग्ध हलचल के बाद BSF ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन लॉन्च

जहां पूरा देश 31 दिसंबर की रात नए साल का जश्न मना रहा था, वहीं देश के जवान सरहद पर तैनात हर दुश्मन से लोहा ले रहे थे. 31 दिसंबर की देर रात को इंटरनेशनल बॉर्डर के पास जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर के करीब बीएसएफ ने संदिग्ध हलचल देखी. इसी के बाद बीएसएफ ने एक्शन लेते हुए गोलीबारी की.

जानकारी के मुताबिक, देर रात आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से संदिग्ध गतिविधियां देखी और किसी भी तरह के अटैक को रोकने के लिए बीएसएफ ने फौरन संदिग्ध गतिविधियों पर एक्शन लिया और गोलीबारी की. साथ ही बीएसएफ ने संदिग्ध हलचल के चलते सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. आस-पास के सभी इलाकों में बीएसएफ तैनात है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

पहले भी दिखी संदिग्ध हलचल

इससे पहले भी 22 सितंबर 2024 में आरएस पुरा सेक्टर के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की गई थी, जिसको बीएसएफ ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया. बीएसएफ ने इस दौरान हथियारों का जखीरा भी बरामद किया था. बीएसएफ ने कहा कि बरामद किए गए हथियारों में एक एके 47 राइफल, दो पिस्तौल और 4 और 9 मिमी की मैगजीन शामिल थे.

बीएसएफ ने कहा, “21 सितंबर/22 सितंबर 2024 की रात को बीएसएफ जवानों ने एक संदिग्ध गतिविधि देखी. साथ ही इस दौरान एक संदिग्ध को आरएस पुरा फेंसिंग के पास आता देखा गया, लेकिन सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था.

एक घुसपैठिए की मौत

इससे पहले 16 सितंबर को बीएसएफ ने पंजाब के अमृतसर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया था, जिसमें एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा भी गया था.बीएसएफ ने 16 सितंबर को हुई घुसपैठ की कोशिश को लेकर जानकारी देते हुए बताया था कि संदिग्ध घुसपैठिए ने रात 09:13 इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर लिया था और वो रतनखुर्द गांव के पास सीमा की तरफ जा रहा था.

सेना ने कहा कि घुसपैठिए ने अंधेरा का फाएदा उठाया और लगातार रोकने के बावजूद वो नहीं रुका और सीमा की तरफ बढ़ता चला गया. इसी के बाद सेना ने उसको रोकने के लिए गोलीबारी की और सेना की गोलीबारी में उसकी मौत हो गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |