बेटी को मार डाला, पत्नी लापता और 12 दिन का सस्पेंस… लखनऊ में मां-बहनों का कत्ल करने वाले अरशद की क्राइम कुंडली

यूपी की राजधानी लखनऊ में नए साल पर आगरा के परिवार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां और 4 बहनों को धारधार हथियार से हमला कर मार डाला. इस हत्याकांड को लेकर एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं. अब हत्यारे की पूरी क्राइम कुंडली सामने आई है. कातिल अरशद का यह कोई पहला जुर्म नहीं है. सूत्रों के मताबिक, आगरा में वह अपनी बेटी की भी हत्या कर चुका है. उसकी बीवी फिलहाल कहां है, इसका भी किसी को कुछ पता नहीं.

अरशद मूल रूप से आगरा के कुबेरपुर का रहने वाला है. 12 दिन पहले यह परिवार आगरा से कहीं निकला था. आस पास के लोगों के साथ भी इस परिवार की कुछ खास बातचीत नहीं थी. लेकेन पड़ोसियों की मानें तो अरशद बहुत की अजीब तरह का इंसान था. वह किसी से भी बात नहीं करता था. हालांकि, उसका परिवार भी अपने आप से ही मतलब रखता था. लेकिन अरशद तो लोगों से लड़ाई झगड़े भी करता था.

कुछ दिन पहले ही अरशद का एक दुकानदार से भी झगड़ा हो गया था. उस वक्त अरशद ने अपने घर की छत से दुकानदार पर पत्थरबाजी भी की थी. तब दुकानदार ने किसी तरह अपनी जान बचाई थी. मोहल्ले के लोग उससे दूर ही रहते थे. पड़ोसियों के अनुसार अरशद दिल्ली वाले के नाम से मशहूर है. दो-दो महीने के लिए पूरा परिवार कहीं भी गायब हो जाता था.

अरशद के काम के बारे में किसी को भी स्पष्ट पता नहीं है, लेकिन वो शुरूआत में फेरी लगाने का काम करता था. उसके बाद में उसने वो काम भी छोड़ दिया. मोहल्ले के लोग भी उसके अजीबो गरीब व्यवहार के चलते उससे कम ही बातचीत करते थे. अरशद, सामान खरीदने के लिए कभी घर से निकला तो ठीक, बाकी समय वो किसी को दिखाई भी नहीं देता था.

मां और चार बहनों को मार डाला

30 दिसंबर को अरशद का परिवार लखनऊ पहुंचा था. परिवार यहां क्यों आया था इसकी किसी को जानकारी नहीं है. परिवार यहां शरनजीत होटल में ठहरा था. लेकिन बुधवार सुबह होटल में अरशद ने अपने ही परिवार की बेरहमी से हत्या कर डाली. मृतकों में अरशद की मां अस्मा और चार बहनें आलिया (उम्र 9 वर्ष), अल्शिया (उम्र 19 वर्ष), अक्सा (उम्र 16 वर्ष) और रहमीन (उम्र 18 वर्ष) शामिल हैं. वहीं, अरशद के पिता फिलहाल मौके से फरार हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भी इस हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं. पुलिस की टीम अरशद के पिता की तलाश में जुटी है.

भागने से पहले पकड़ा गया कातिल

जॉइन्ट सीपी बबलू कुमार ने बताया- अरशद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसे आगे की पूछताछ जारी है. होटल शरणजीत के स्टाफ ने हमें हत्याकांड की सूचना दी थी. आरोपी अरशद के पिता को भी ढूंढा जा रहा है. हो सकता है कि उनका भी इस हत्याकांड में कोई हाथ हो. जब अरशद के पिता की गिरफ्तारी होगी, तभी इस बात की पुष्टि हो पाएगी. पहले अरशद भी फरार होने की फिराक में था. लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से सभी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. सभी के हाथ और गले पर धारधार हथियार से हमले के निशान मिले हैं. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने का कारण पारिवारिक कलह बताया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |