शाजापुर कोतवाली पुलिस ने किया फरार ईनामी वांरटी को गिरफ्तार

थाना कोतवाली शाजापुर पर दिनांक 15.09.2024 को पीडिता पूजा द्वारा थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई जिसपर पर थाना कोतवाली पर अप.क्रं. 406/2024 धारा 78,127(2),75(1),64,87,351(3), 61 (2) एस.सी.एस.टी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी अफजल को घटना दिनांक को ही गिर. किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था जबकि प्रकरण का शेष आरोपी विजय डॉन घटनादिनांक से ही फरार हो गया था। प्रकरण अत्यधिक गंभीर प्रवृत्ति का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर द्वारा फरार आरोपी विजय डॉन की पतारसी हेतु उ‌द्घोषणा जारी की गई थी।

दिनांक 30.12.2024 एवं 31.12.2024 की रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर को प्राप्त सूचना से अवगत कराया कि थाना कोतवाली का फरार वारंटी विजय डॉन ए.बी रोड टुकराना बायपास पर खड़ा है जो कहीं बाहर जाने की फिराक में है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग शाजापुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली शाजापुर श्री संतोष वाघेला तत्काल हमराह फोर्स के रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे जहां फरार ईनामी वांरटी विजय डॉन को घेराबंदी कर पकड़ा जिसे माननीय न्यायालय शाजापुर के समक्ष पेश किया जावेगा।

थाना कोतवाली के अप.क्रं. 406/2024 धारा 78,127 (2), 75(1),64,87,351(3), 61(2) एस.सी.एस.टी एक्ट में फरार वारंटी आरोपी विजय डॉन को गिरफतार करने में थाना प्रभारी कोतवाली श्री संतोष वाघेला, आर. 53 शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. 65 शैलेन्द्र शर्मा, आर. 231 राजकुमार मीणा, आर. (चालक) 352 जितेन्द्र जाटव का सराहनीय योगदान रहा ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |