नए साल पर करें मुरादाबाद के इन मंदिरों के दर्शन, भगवान का मिलेगा आशीर्वाद!

उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद जिला, जिसे पीतल नगरी के नाम से भी जाना जाता है, अपने धार्मिक स्थल और प्राचीन मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है. नए साल के मौके पर मुरादाबाद के लोग अपनी धार्मिक आस्था के साथ नववर्ष की शुरुआत करना पसंद करते हैं. जिले के विभिन्न मंदिरों में जाकर लोग पूजा-अर्चना करके अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. नए साल के पहले दिन मुरादाबाद के लोग इन मंदिरों में पहुंचकर अपने पूरे वर्ष को सुखमय बनाने की कामना करते हैं.

मुरादाबाद के प्राचीन मंदिरों में सबसे प्रमुख काली मां का मंदिर है, जो मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग में स्थित है. यह मंदिर रामगंगा नदी के किनारे स्थित एक सिद्ध पीठ है. माना जाता है कि यहां देवी की प्रतिमा जमीन से प्रकट हुई थी. यहां नए साल के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है. इस मंदिर का धार्मिक महत्व इस कदर है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

सिविल लाइंस का प्रसिद्ध साईं मंदिर

इसके अलावा, मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध साईं मंदिर भी भक्तों के बीच एक प्रमुख स्थल है. इस मंदिर में भी नववर्ष के दिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखने को मिलती है, जो शांति और समृद्धि की कामना करते हैं.

कैलाश मानसरोवर शिव मंदिर और महाकालेश्वर धाम

मुरादाबाद के कैलाश मानसरोवर शिव मंदिर, महाकालेश्वर धाम और हनुमान मंदिर जैसे स्थल भी नए साल के अवसर पर श्रद्धालुओं से भर जाते हैं. ये मंदिर अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्वता के लिए प्रसिद्ध हैं. महाकालेश्वर धाम में ब्रह्मा, विष्णु, महेश और नटराज सहित संपूर्ण दिव्य परिवार की स्थापना की गई है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि यह मंदिर सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाता है.

कटघर हनुमान मंदिर और 84 घंटा मंदिर

मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर भी भक्तों के बीच एक महत्वपूर्ण स्थल है, जहां लोग नए साल पर पूजा-अर्चना करते हैं. साथ ही, 84 घंटा मंदिर भी मुरादाबाद जिले का एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जहां श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर अपनी मन्नतें पूरी करने के लिए आते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |