लड़की ने रील बनाने के लिए जाम की सड़क, अब दर्ज हो गया मुकदमा… हो सकती है जेल

आजकल लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कुछ भी करते हैं. अक्सर अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाते हुए लोगों को देखा गया है. अब ऐसा ही एक मामला यूपी के बरेली से सामने आया है, जहां एक लड़की ने बीच सड़क पर डांस करते हुए रील बनाई. उसकी इस हरकत से आने-वाले लोगों को परेशानी हुई. अब लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल पूरा मामला बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के छावनी परिसर रोड़ का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए एक लड़की ने बीच सड़क पर डांस करते हुए रील बनाई. ऐसे में रोड़ पर जाम लग गया. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. अब लड़की का वीडियो एक शख्स ने एक्स पर शेयर करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

इनफ्लुएंसर नीलम का वीडियो

वायरल वीडियो बरेली की एक इनफ्लुएंसर नीलम उर्फ नीलू का है, जो इंस्टाग्राम पर ‘dreamgirls 84’ नाम से अकाउंट चलाती हैं. उन्होंने बरेली के कैंट इलाके में बीच सड़क पर डांस करते हुए रील बनाई. वहां मौजूद एक व्यक्ति ने नीलू के डांस का वीडियो एक्स पर पोस्ट कर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की. शिकायतकर्ता का आरोप हैं कि इस तरह से बीच सड़क पर डांस करना लोगों का ध्यान भटकाता है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है और लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है.

मामले में कार्रवाई के दिए आदेश

हाल ही में कुछ युवाओं ने सैकड़ों कारों के साथ टोल प्लाजा पर कार में खड़े होकर रील बनाई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब तक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उस वायरल वीडियो के बाद यह दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि इस मामले में बरेली पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए एक्स पर ही वीडियो को रीपोस्ट किया और कैंट पुलिस को जांच कर जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |