रोटी बेलना-मसाला पीसना, रोने पर आंसू पोछना… इंसानों वाले काम करता है ये बंदर

आपने अब तक इंसान और जानवर की दोस्ती के बहुत किस्से सुने होंगे, जैसे कि आरिफ और सारस की दोस्ती. लेकिन आज हम आपको एक और दिलचस्प दोस्ती के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको हैरान कर देगी. यह दोस्ती इंसान और बंदर के बीच की है, जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं लगती. यह दिलचस्प दोस्ती को देखना है तो रायबरेली के खागीपुर संडवा गांव आपको आना पड़ेगा, जोकि जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित है.

युवक आकाश और बंदरिया रानी के बीच की यह अनोखी दोस्ती पिछले आठ सालों से चल रही है. रानी पहले आकाश के घर आई थी, और धीरे-धीरे परिवार के सदस्यों ने उसे अपना लिया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बंदरिया रानी घर का काम करती हुई नजर आ रही है. वह खाना बनाती है, रोटी बेलती है, बर्तन धोती है और सिलबट्टे पर मसाले भी पीसती है. घरवालों के मुताबिक, रानी सिर्फ इंसानों की तरह काम ही नहीं करती, बल्कि वह उनके दुख-दर्द में भी शामिल होती है. यदि आकाश की आंखों में आंसू आ जाएं, तो रानी खुद जाकर उसके आंसू भी पोछती है.

दोस्ती को देखने के लिए आ रहे लोग

आकाश ने बताया कि रानी बेहद समझदार है, जो इंसानों की तरह घर के कामों में भी हाथ बंटाती है. रानी ने घर में घरेलू कामों को पूरी तरह से सीख लिया है. रानी न केवल रोटी बेलती है, बल्कि बर्तन भी धोती है सिलबट्टे पर मसाला पीसती है और घर के अन्य कामों में भी सहायता करती है. उसके इस कामकाजी रवैये को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.

मोबाइल पर देखती है वीडियो

आकाश के मुताबिक,वह घर में अन्य सदस्यों के साथ बैठकर समय बिताती है, कभी उनके साथ खेलती है तो कभी उनका खाना भी खाती है. रानी का यह व्यवहार बिल्कुल इंसानों जैसा है. रानी का एक और दिलचस्प पहलू यह है कि वह मोबाइल पर वीडियो देखना भी पसंद करती है. घर के कामों के बाद वह आराम से मोबाइल ले कर बैठ जाती है और वीडियो देखने का मजा लेती है.

इतना ही नहीं, रानी बच्चों के साथ भी बहुत अच्छे से रहती है. वह कभी भी बच्चों को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि उनके साथ खेलती और मस्ती करती है. घर के अन्य सदस्यों से भी रानी का रिश्ता बहुत अच्छा है. वह आकाश और उसके परिवार के साथ अपना समय बिताती है, और उनकी खुशी में शामिल होती है. रानी के किस्से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. और लोग आकाश के घर जाकर रानी की इस अजीबो-गरीब दोस्ती को देखने के लिए आते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |