गाजीपुर में वर्चस्व को लेकर खूनी खेल, किन्नर की गोली मारकर हत्या, थाने पर लोगों ने किया हंगामा

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक किन्नर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना को लेकर किन्नर समाज में आक्रोश है. बताया जा रहा कि किन्नर पर करीब 11 महीने पहले भी जानलेवा हमला हुआ था.

घटना नंदगंज इलाके की है, जहां रविवार दोपहर करीब 3 बजे 25 वर्षीय किन्नर गंगा अपने चालक आशीष के साथ नंदगंज के एक कपड़े की दुकान पर कपड़े खरीदने गए थे. उस दौरान हमलावर भी वहां पहुंचे और दुकानदार से जींस दिखाने को कहा. जैसे ही दुकानदार जींस दिखाने के लिए मुड़ा, हमलावर ने गंगा के सिर में गोली मार दी और फिर फरार हो गए.

घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. हत्यारे कौन हैं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है.

किन्नर समाज और वर्चस्व की जंग

किन्नर अपने जजमानों के खुशियों में शामिल होकर उनसे न्योछावर प्राप्त करते हैं, जिससे उनका जीवन चलता है. किन्नरों के इलाके का बंटवारा होता है और हर किन्नर का अपना क्षेत्र होता है. वे दूसरे के इलाके में हस्तक्षेप नहीं करते. जानकारी के मुताबिक, गंगा का एक गुट जो सैदपुर इलाके में रहता था, नंदगंज पर अपना कब्जा जमाना चाहता था. यह बात दूसरे किन्नरों को नागवार लगी और इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

किन्नरों का हंगामा और पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद किन्नर समाज के लोग थाने पहुंच गए और देर शाम तक हंगामा किया. किन्नर समाज ने अपने कपड़े भी उतार दिए और हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. गंगा के पिता ने चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया. अगले दिन सोमवार को किन्नर समाज ने नंदगंज बाजार में हंगामा किया और दुकानों को बंद करवा दिया.

कुछ किन्नरों ने बाजार में पत्थरबाजी भी की. इस बीच, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कार्रवाई की. किन्नरों के महामंडलेश्वर भी नंदगंज पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की. गंगा की हत्या ने किन्नर समाज को अंदर से हिला दिया है. यह घटना साफ दिखाती है कि किन्नर समाज में भी वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, जो कभी कभी हिंसा में बदल जाती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |