गायब हुआ तोता हैरी, ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम… शहर में लगाए गए पोस्टर

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इन दिनों एक पालतू तोते का पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ हैं. दरअसल, परिवार का हिस्सा बन चुका 7 वर्षीय पालतू तोता ‘हैरी’ एक सप्ताह पहले घर से उड़कर गायब हो गया है. दीनदयाल नगर क्षेत्र की विनीता पांडे और उनका परिवार इस घटना से सदमे में हैं. विनीता ने उस तोते को तब से पालना शुरू किया था, जब वह महज 15-20 दिन का था. विनीता और उनके परिवार ने शहरभर में पोस्टर चस्पा किए हैं, जिसमें लिखा है कि ‘हैरी’ को ढूंढकर लाने वाले को 5000 रुपये का इनाम दिया जाएगा.

विनीता की बेटी विमानसा पांडे भी अपने तोते को लेकर उदास हैं और लगातार उसे ढूंढने के लिए क्षेत्र में घूम रही हैं. विनीता ने बताया कि उनका तोता हमेशा घर में खुले तौर पर रहता था और वह उसे बच्चों की तरह प्यार करती थीं. उनका कहना है कि सुबह हैरी की आवाज से उनकी नींद खुलती थी. लेकिन अब उसकी आवाज नहीं सुनाई देती, जिससे वह दुखी हैं.

विनीता पांडे मुरादाबाद के हेल्थ डिपार्टमेंट में क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. वह मूल रूप से बरेली की रहने वाली हैं और पिछले कुछ समय से रामगंगा विहार में किराए पर रह रही थीं. एक सप्ताह पहले, जब वह सीएमओ ऑफिस से घर वापस आईं, तो उनका तोता ‘हैरी’ घर में नहीं था.

विनीता ने तोते को पास-पड़ोस में तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने शहरभर में तोते के पोस्टर लगाए और लोगों से अपील की कि अगर किसी को ‘हैरी’ मिले तो वह उन्हें सूचित करें.

तोते की खासियत

‘हैरी’ एक पहाड़ी एलेक्सेंडर प्रजाति का तोता है, विनीता ने बताया कि यह तोता बोलने में माहिर था. वह घर के लोगों से संवाद करता था और यहां तक कि आवाज भी पहचानता था. विनीता का कहना है, ‘अब सुबह की शुरुआत बिना हैरी के हो रही है, जो काफी दुखद है. हम उम्मीद करते हैं कि तोता सुरक्षित होगा और जल्द ही वापस लौटेगा.’

मेरठ में पालतू तोते ‘मिट्ठू’ के लिए पोस्टर

कुछ दिन पहले मेरठ में पालतू तोता ‘मिट्ठू’ लापता हो गया था. तोते की मालकिन आकांक्षा ने उसे ढूंढने के लिए पोस्टर लगाए और 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. आकांक्षा ने पुलिस से भी मदद की अपील भी की थी, क्योंकि उनका कहना था कि मिट्ठू उनके परिवार का हिस्सा है और उसका अचानक गायब हो जाना पूरे परिवार के लिए बेहद दुखद है.

इस घटना ने यह साबित किया है कि आजकल लोग अपने पालतू जानवरों को परिवार का हिस्सा मानते हैं और उनके बिना जीवन अधूरा सा लगता है. तोते का गुम होना न सिर्फ विनीता के लिए, बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए एक भावनात्मक नुकसान है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |