नक्सल प्रभावित इलाके में पत्नी की नौकरी, दारोगा को सताया डर, अब हाई कोर्ट से लगाई ये गुहार

बिहार के भागलपुर में तैनात एक दरोगा को अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है. अधिकारियों के सामने जब उनकी बात नहीं बनी तो वह हाई कोर्ट पहुंच गए. ऐसा इसलिए क्योंकि दरोगा साहब को पत्नी की सुरक्षा का डर सता रहा है. उनकी पत्नी जमुई जिले में सरकारी शिक्षिका हैं. वहां उन्हें अकेले रहने में परेशानी हो रही है, तो दरोगा साहब अपना तबादला जमुई जिले में करवाना चाहते हैं.

जिला नवगछिया के गोपालपुर थाना में तैनात अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने जमुई स्थानांतरण के लिए अपना आवेदन नवगछिया पुलिस पदाधिकारी को दिया था. लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हुई. दरोगा रविंद्र मुंगेर जिला के जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के रहने वाले हैं. उनका घर जमुई जिले के मालेपुर में भी है. एसपी को ट्रांसफर के लिए आवेदन देने पर बात नहीं बनी तो वह अदालत पहुंच गए. पटना हाई कोर्ट में उन्होंने रिट दाखिल कर दिया.

जमुई में टीचर है पत्नी

पटना हाई कोर्ट में दिए गए रिट में उन्होंने उल्लेख किया है कि लंबे समय से उनकी पत्नी जमुई जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहिरा(बाराहाट) में सरकारी प्रखंड शिक्षिका के तौर पर तैनात है. जमुई नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्र है, इस वजह से उनकी पत्नी को वहां अकेले रहने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वह सुरक्षा की दृष्टि से अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है. लेकिन उनके तबादले को अस्वीकृत लिखकर खारिज कर दिया गया.

हाई कोर्ट में दायर की रिट

हालांकि, पटना हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद पीड़ित को पुनः स्थानांतरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारी को देने के लिए कहा गया. लेकिन आवेदन को दो वर्ष रखने के बाद अस्वीकृत कर दिया गया. इसके विरोध में एक बार फिर से इसी माह दरोगा रविंद्र सिंह ने हाई कोर्ट में रिट याचिका दाखिल किया है. मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस संबंध में नवगछिया के एसपी पूरण झा ने बताया कि कोर्ट में मामला चल रहा है. कोर्ट के द्वारा जवाब मांगा जाएगा तो उसका जवाब दिया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |