उत्तराखंड और हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, कैसे गुजरेंगे अगले 48 घंटे?

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम करवट लेगा. मौसम विभाग के अनुसार पहाडों में 27 और 28 दिसंबर को बर्फबारी और बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के दिन हिमाचल के लिए बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही उत्तराखंड के कई इलाकों के लिए भी मौसम विभाग ने शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.जहां एक तरफ पहाड़ी इलाकों में रहने वाले स्थानीय लोगों को इन बर्फबारी से परेशानी होने वाली है. वहीं, दूसरी तरह नए साल पर पहाड़ों पर पहुंचने वाले पर्यटक काफी खुश नजर आ रहे हैं.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है. इस कारण से मौसम बहुत ही सुहाना बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर को ऊंचाई वाले स्थान पर ताजा बर्फबारी होगी, जिसमें चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहुल-स्पीति, मंडी और शिमला जिले शामिल हैं. वहीं, निचले इलाके में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है.

शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ अगले चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने हिमाचल के कई इलाकों के लिए शीतलहर और कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है. राजधानी शिमला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 10 और 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

मनाली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से -7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है. हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के मुख्य मार्गों के साथ-साथ तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 134 सड़कें बंद कर दी गई हैं. मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को उत्तराखंड के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ आदि जिलों में शनिवार को बारिश, बर्फबारी और शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही हैं.

साफ रहेगा मौसम

इसी के साथ उत्तराखंड मे अगले 3 दिनों के लिए कोई भी अलर्ट नहीं है. उत्तराखंड में 29, 30 और 31 दिसंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है. इन दिनों ना तो कोई बारिश और ना ही बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है. उत्तराखंड और हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |