आगामी नये वर्ष से पुर्व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही,शराब पीकर दो पहिया वाहन चलाने वाले पर कोतवाली पुलिस नेकी कार्यवाही वाहन को किया जप्त

आगामी नये वर्ष से पुर्व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही,शराब पीकर दो पहिया वाहन चलाने वाले पर कोतवाली पुलिस नेकी कार्यवाही वाहन को किया जप्त

शाजापुर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपुत के आदेशानुसार आगामी वर्ष से पुर्व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में, कोतवाली थाने के टीआई संतोष वाघेला ने सार्वजनिक सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए मैं अभी जानकारी निकालो एक वाहन को जप्त किया है। जप्त किए गए वाहनों के चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की गयी है एंव वाहन को जप्ती में लिया गया है। इसी क्रम मे थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा टंकी चैराहे पर वाहन चैकिंग एंव शराब पीकर वाहन चलाने वालो की चैकिग हेतु उनि नवीन विलावलिया, प्रआर 361 राकेश व प्रआर 580 दीपक शर्मा, सैनिक 1004 प्रीतम व सैनिक 1007 प्रेम सिंह और टंकी चैराहा बीट मे लगे प्र आर 688 रामबरण आर 51 अर्जुन को ब्रीफ कर वाहन चैकिंग हेतु लगाया गया । वाहन चैकिंग के दौरान एक सदिग्ध मोटर सायकल क्र. MP 70 MC 2558 के चालक को रोक कर वाहन के दस्तावेजो के वारे मे पूछताछ करते शराब के नशे मे होना प्रतीत हुआ जिस का नाम पता पूछते अपना नाम आत्माराम पिता बाबरू जी उम्र 38 साल निवासी आलाउमरोद शाजापुर का होना बताया जिस का मौके पर से मेडिकल हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल के जिला अस्पताल शाजापुर चिकित्सक द्वारा मेडिकल चैकअप मे शराब का शेवन करना लेख किया। बाद मोटर सायकल क्र. MP 70 MC 2558 के चालक आत्माराम पिता बाबरू जी उम्र 38 साल निवासी आलाउमरोद शाजापुर को मेडिकल के बाद आरोपी चालक का कृत्य धारा 185 मो.व्ही.एक्ट का पाया जाने से पृथक से इस्तगासा क्र. 06/24 धारा 185,146/196,3/181 मो.व्ही.एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहन को जप्त किया गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक संतोष वाघेला थाना प्रभारी कोतवाली, उनि नवीन विलावलिया, प्रआर 361 राकेश व प्रआर 580 दीपक शर्मा, सैनिक 1004 प्रीतम व सैनिक 1007 प्रेम सिंह , प्र आर 688 रामबरण व आर 51 अर्जुन की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला ने बताया कि नशे में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और यह कानून का उल्लंघन है। पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाएं और शराब पीकर वाहन न चलाएं।

आगामी वर्ष के मद्देनजर, पुलिस विभाग सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे विशेष अभियान चलाता रहेगा। किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

*’’जिम्मेदार नागरिक बनें, सड़क सुरक्षा में योगदान दें’’ ।*

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |