फ्लाइट टिकट, WhatsApp मैसेज और आखिरी गुड बाय … निकिता सिंघानिया और अतुल सुभाष के बीच क्या हुआ था उस रात?

AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस (Atul Subhash Case New Update) को पूरे 16 दिन बीत चुके हैं. मामले में लगातार कई नई जानकारियां सामने आ रही हैं. अतुल की बीवी और मामले में आरोपी निकिता सिंघानिया (Nikita Singhania) समेत तीन आरोपी फिलहाल 15 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं. 31 दिसंबर को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. बेंगलुरु पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है. अब इस केस में पता चला है कि अतुल और निकिता के बीच अलग होने से ठीक एक दिन पहले क्या बातें हुईं. यानि जब निकिता बेंगलुरु छोड़कर जा रही थी तो उस वक्त कपल के बीच क्या-क्या बातें हुईं.

अतुल ने 24 पन्नों के सुसाइड नोट (Atul Suicide Note) में इसका जिक्र किया था. अतुल के सुसाइड नोट के मुताबिक- साल 2021 में निकिता खुद उसका घर छोड़कर गई थी. वो नहीं जानता था कि निकिता हमेशा-हमेशा के लिए वहां से जा रही है. निकिता ने अतुल को कहा था कि वो वापस लौटेगी. अतुल ने ही उसके लिए फ्लाइट की टिकट भी बुक करवाई. जो कि बेंगलुरु से बनारस तक की थी. फ्लाइट बुक करवाने के बाद अतुल ने WhatsApp पर उसे टिकट का मैसेज भी भेजा. फिर निकिता वहां से उसे गुड बाय बोलकर चली गई.

इसके बाद जब वो जौनपुर पहुंची तो उसने अतुल को अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया. अतुल के सुसाइड नोट की मानें तो निकिता ने इसके बाद न तो उससे ठीक से बात की. न ही बेटे व्योम से बात करवाई. अतुल उसे कई दफा WhatsApp पर मैसेज भी भेजता था कि बाबू (व्योम) से बात करवा दो. लेकिन निकिता ने बेटे से बात करवाना तो दूर की बात, अतुल के मैसेज का जवाब तक नहीं दिया. फिर अंत में बस यही लिखा कि मैं व्योम से बात नहीं करवाऊंगी.

‘निकिता ने दिखाए अपने रंग’

इसके बाद से अतुल और निकिता के बीच विवाद और ज्यादा बढ़ गया. अतुल ने वीडियो में कहा- मैं तो यही सोच रहा था कि निकिता वापस लौटेगी. लेकिन उसने वहीं से मुझे अपने रंग-ढंग दिखाना शुरू कर दिए. उसके बाद मेरे ऊपर एक के बाद एक 9 मुकदमे दर्ज करवा दिए गए. मुझे ऑफिस में सिर्फ 23 छुट्टियां मिलती हैं. बावजूद इसके मुझे 40 बार कोर्ट बुलाया गया. मैं अपनी बेगुनाही के सबूत देता रहा. लेकिन किसी ने भी मेरी नहीं सुनी. बीवी ने मेरे बेटे को औजार बनाकर मुझसे 80 लाख रुपये प्रति महीना मेंटेनेंस की डिमांड की. केस सेटल करने को कहा गया तो पहले एक करोड़ मांगे. फिर 3 करोड़ की डिमांड कर दी.

जज और पेशकार पर भी आरोप

अतुल ने कहा- जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक और पेशकार माधव ने भी मुझसे सेटलमेंट के लिए 5 लाख रुपये की डिमांड की. मैं 80 हजार महीना कमाने वाला इतना पैसा कहां से लाता. मुझे इस कदर टॉर्चर किया गया कि अब मैं मरने जा रहा हूं. मेरे बेटे की कस्टडी मेरे माता-पिता को सौंपी जाए. अगर मुझे न्याय न मिले तो मेरी अस्थियां गटर में बहा देना.

31 दिसंबर को कोर्ट में सुनवाई

24 पन्नों का सुसाइड नोट लिख और 90 मिनट का वीडियो बनाकर 9 दिसंबर को रात साढ़े 11 बजे अतुल ने बेंगलुरु स्थित फ्लैट में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. 10 दिसंबर को अतुल के भाई विकास की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी निकिता, सास निशा, साला अनुराग और चाचा ससुर सुशील सिंघानिया के खिलाफ केस दर्ज किया. 13 दिसंबर को चाचा ससुर को छोड़ बाकी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. अब इस केस में 31 दिसंबर को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |